फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alert issued in agra  after workers unrest in noida

UP: नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद आगरा में अलर्ट, फैक्टरियों के आसपास पुलिस की तैनाती; LIU भी रख रही नजर

Mon, 13 Apr 2026 10:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Apr 2026 10:36 PM IST
सार

नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद आगरा में भी अलर्ट किया गया है। फैक्टरियों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने फैक्टरी मालिकों से भी बात की है। 

विज्ञापन
alert issued in agra  after workers unrest in noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैलरी बढ़ाने की मांग के लिए नोएडा में हुए श्रमिकों के बवाल के बाद आगरा में भी अलर्ट किया गया है। सिकंदरा, एत्माददाैला, ट्रांस यमुना और जगदीशपुरा क्षेत्र में फैक्टरियों के आसपास फोर्स तैनात की गई है। एलआईयू भी नजर रखे हुए है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एसीपी और एसएचओ के साथ बैठक की। उन्हें फैक्टरी मालिकों से वार्ता करने के लिए कहा है। किसी तरह की समस्या होने पर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


आगरा के सिकंदरा, एत्माददाैला, ट्रांसयमुना, जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में फैक्टरी हैं। इनमें 100 से लेकर 500 तक श्रमिक कार्यरत हैं। बड़ी संख्या में श्रमिकों को ठेके पर रखा जाता है। सीधे भी कार्य करते हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोमवार को बैठक बुलाई गई। इसमें यह देखा गया कि किस इलाके में ज्यादा फैक्टरी हैं। जिन फैक्टरियों में अधिक श्रमिक काम करते हैं, उनके मालिकों से भी बात की गई। पूछा गया कि किसी श्रमिक संगठन के संबंध में किसी तरह की समस्या तो नहीं है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

इस पर मालिकों ने किसी तरह की समस्या से इंकार किया। एसीपी और एसएचओ को भी निर्देश हैं कि वह संचालकों से वार्ता कर लें। श्रमिकों की किसी तरह की समस्या है तो समाधान निकाला जाना चाहिए। पुलिस को फैक्ट्रियों के आस-पास पैदल गश्त के निर्देश दिए गए। 17 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस को निर्देश हैं कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। फर्जी पोस्ट वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों से बढ़ाई गई निगरानी
14 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा है। कई जगह आयोजन हो रहे हैं। जिन इलाकों में फैक्टरी हैं, वहां पर फोर्स लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वह अलर्ट रहें। कहीं भी अनावश्यक भीड़ जुटने पर कार्रवाई करें। अलग-अलग इलाकों में दमकल को भी तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed