फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert in Agra on Juma namaj police patrolling in sensitive areas

Alert: जुमे की नमाज को लेकर आगरा में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों पर गश्त कर रही पुलिस

Fri, 10 Jun 2022 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 11:55 AM IST
सार

आगरा में जुमे की नमाज को  लेकर पुलिस फोर्स सतर्क है। शुक्रवार सुबह से संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त शुरू कर दी गई। जिले को 12 जोन और 67 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों पर अधिकारियों की नजर है।
 

विज्ञापन
Alert in Agra on Juma namaj police patrolling in sensitive areas
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बवाल की घटना के बाद आगरा में भी अलर्ट है। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद दिखाई दिए। सुरक्षा को ले कर जिले को 12 जोन और 67 सेक्टर में बांटा गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती है, वहीं अधिकारी भी भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर की नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया था। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हर जोन में एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। थाना पुलिस सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। मोबाइल टीमें भी सक्रिय हैं। संवेदनशील इलाकों में पिकेट तैनात हैं। इतना ही नहीं अधिकारी भी भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शांति कमेटियों की पूर्व में बैठकें की जा चुकी हैं। कोई व्यक्ति आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाजी करता है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नजर

बुधवार को एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने भी जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें निर्देश दिए थे कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो कार्रवाई की जाए, इसके लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed