फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert in 6 december

छह दिसंबर पर पुलिस का अलर्ट, नजरबंद रहे हिंदू महासभा पदाधिकारी

Tue, 07 Dec 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Alert in 6 december
आगरा। छह दिसंबर पर पुलिस का अलर्ट रहा। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाके में पुलिस ने पैदल मार्च किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मथुरा जाने का एलान करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी नजरबंद रहे।
विज्ञापन

छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इस दिन को अलग-अलग संगठन अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। शहर का माहौल खराब न हो, इसलिए पुलिस प्रशासन का अलर्ट रहा। 14 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात थी। सोमवार सुबह से ही अधिकारी फोर्स के साथ पैदल मार्च करते रहे। लोहामंडी, मंटोला, सदर, ताजगंज, न्यू आगरा, सिकंदरा आदि इलाकों में फोर्स के साथ अधिकारियों ने भ्रमण किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। किसी संगठन ने कोई आयोजन नहीं किया।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के पांच पदाधिकारी नजरबंद
उधर, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि रविवार को ही सदर पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया था। सोमवार को भी नजरबंद रखा। उन्होंने छह दिसंबर पर मथुरा में जन्मभूमि के पास मसजिद में जाकर लडडू गोपाल की स्थापना और जलाभिषेक का एलान किया था। थाना एत्माददौला पुलिस ने संगठन की पदाधिकारी मीना दिवाकर और जितेंद्र कुशवाहा को उनके घर में नजरबंद किया। शाहगंज पुलिस ने मनीष पंडित, सदर पुलिस ने अंकित चौहान को नजर बंद किया। सोमवार शाम तक सभी को घर से निकलने नहीं दिया। इस पर उन्होंने घर के अंदर ही लड्डू गोपाल का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed