अलर्टः स्वास्थ्य विभाग ने जारी कि गाइड लाइन, बुखार-खांसी हो तो बच्चों को न भेजें स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में वायरल फीवर के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए गाइड लाइन जारी की है, इसमें बच्चों को बुखार-खांसी जुकाम होने पर बच्चों को स्कूल न भेजने की हिदायत दी है। बच्चे का इलाज कराकर उसे आराम कराने को कहा गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 30 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं, इनमें बुखार, जुकाम-खांसी के सर्वाधिक हैं। बच्चों को उल्टी की भी शिकायत है। ऐसे में अगर बच्चे को खांसी, जुकाम, बुखार और उल्टी की शिकायत होने पर कक्षा में अन्य बच्चों के संक्रमित होने का खतरा है।
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया स्कूल में बच्चे एक साथ खेलते और पढ़ते हैं। अगर बच्चा बीमार है और खांस रहा है तो अन्य बच्चे में वायरल फीवर फैलने का खतरा बढ़ जाता है। स्कूलों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। बीएसए और डीआईओएस को भी यह भेजी जा रही हैं।
- वायरल बुखार: हल्के जाड़े के साथ बुखार आता है और लगातार बढ़ता है। गला खराब और जुकाम रहता है। बुखार धीरे-धीरे कम होकर होकर खत्म होता है।
- डेंगू: बुखार से पहले या बाद में जाड़ा लगेगा। सिर, जोड़ और कार्नियां में दर्द होता है। आंखें लाल और शरीर टूटता है। मरीज बेचैनी महसूस करता है।
-मलेरिया के लक्षण: जाड़े के साथ तेज बुखार आता है। पसीना आकर बुखार फिर आ जाता है। उल्टी आने के साथ मरीज का जी मिचलाता है।
अभिभावकों यह बरतें सावधानी
- बच्चों को स्कूल फुल बाजू की शर्ट और पेंट पहनाकर भेजें
- हाफ पेंट पहनें हैं तो बच्चों को अधिक ऊंचाई वाले मोजे पहनाएं
- डॉक्टर से दवा लिखवाकर बच्चों को आराम कराएं।
पक्की सराय में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला
पक्की सराय में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला है। इसकी उम्र 22 साल है और ये निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। परिजनों ने बताया कि प्राइवेट लैब में जांच कराने के बाद इसे डेंगू बताया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित का कहना है कि मरीज की रिपोर्ट अस्पताल और लैब ने नहीं दी है। टीम जाकर लैब रिपोर्ट और इलाज की जांच करेगी। कांग्रेसी नेता जमील खान ने बताया कि पक्की सराय में कई घरों में बुखार के मरीज हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से यहां कीटनाशक दवा छिड़कवाने और स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।