फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert about the new variant of Corona, people are fearless

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट, बेखौफ हैं लोग

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Alert about the new variant of Corona, people are fearless
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट, बेखौफ हैं लोग
विज्ञापन

कासगंज। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट है। जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य महकमा तैयारियों के दावे कर रहा है। वहीं लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा। बाजारों में लोग बेखौफ बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर घूम रहे हैं।
दोपहर 12:30 बजे : नदरई गेट बाजार
यहां से लोग गुजर रहे थे। स्कूली छात्राएं भी गुजर रहीं थीं, लेकिन किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। बाजार में लोग खरीदारी भी कर रहे थे। दुकानदार भी इन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित नहीं कर रहे थे। लोगों की यह लापरवाही नए वैरिएंट के दौरान घातक हो सकती है।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे - लक्ष्मीगंज इलाका
यहां से गुजर रहीं ई रिक्शा में लोग बैठे हुए थे। कई रिक्शों में तो क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुईं थी। किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। ई रिक्शा चालक भी मास्क नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1:15 बजे : रेलवे स्टेशन टिकट खिड़की
दो टिकट विंडो खुली हुईं थीं। महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग 4 कतारें लगी हुईं थीं। खिड़की पर टिकट लेने के लिए भीड़ जमा थी। न सामाजिक दूरी का पालन हो रहा था न ही किसी ने मास्क लगा रखा था।

घातक है ओमिक्रॉन वैरिएंट
नया वैरिएंट ओमिक्रॉन घातक है। लोग सतर्कता बरतें। मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। कोरोना गाइडलाइन का पालन ही बचाव है। स्वास्थ्य विभाग ने भी संक्रमण से लड़ने के लिए योजना बनाई है। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed