फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akshaya Tritiya 2023 Preparations Start In Banke Bihari Mandir Vrindavan

Akshaya Tritiya 2023: सुबह चरण और शाम को सर्वांग दर्शन देंगे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी, जानें पट खुलने का समय

Fri, 21 Apr 2023 09:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीय पर्व पर 23 अप्रैल को जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज भक्तों को सुबह पीत वस्त्र धारण कर चरण दर्शन और सायंकालीन बेला में सर्वांग दर्शन देंगे। 
 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 Preparations Start In Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीय पर्व पर 23 अप्रैल को वृंदावन के विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज चंदनी रंग की पीतांबरी पोषाक व स्वर्ण-रजत बेशकीमती शृंगार धारण कर भक्तजनों को चरण दर्शन प्रदान करेंगे। वहीं सायंकालीन बेला में सर्वांग दर्शन देंगे।
विज्ञापन


सेवायत ठाकुरजी को गर्मी से बचाव के लिए चंदन को गुलाब जल, इत्र आदि में मिश्रण कर ठाकुरजी के श्रीअंग पर लेपन करेंगे। अक्षय तृतीया पर्व को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में चंदन की घिसाई की जा रही है। मंदिर सेवायतों के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी को 71 किलो चंदन अर्पित किया जाना है। मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी का अलौकिक शृंगार किया जाता है। इस दिन बांकेबिहारी के पूरे शरीर पर चंदन का लेपन किया जाता है तो उनको धोती, सोने से बने आभूषण, हीरे जवाहरात से बने कान के कुंडल, मोर पंख लगा मुकुट धारण कराया जाता है। भोग में शीतल पदार्थ अर्पित किए जाएगे। वहीं प्रसाद में सत्तू के लड्डू, केसरिया छैना की खीर, खरबूज, ककड़ी, शर्बत के अलावा बादाम, काजू, पिस्ता, केशर, पोस्त, गुलकंद, कालीमिर्च और दूध से बनी स्पेशल ठंडाई अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Akshaya Tritiya 2023: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तीन जोन और 10 सेक्टर में बांटा वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी की पायजेब पहनेंगे बांकेबिहारी

अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को पायजेब दान की जाती है। मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि विवाह योग्य युवती भगवान बांकेबिहारी को पायजेब अर्पित करती हैं तो उनको मनचाहा वर प्राप्त होता है। इसके अलावा बांकेबिहारी दो प्राण एक देह के रूप में दर्शन देते हैं और अक्षय तृतीया के दिन उनके चरण दर्शन होते हैं। इसलिए भक्त पायजेब उनके चरणों में अर्पित करते हैं।

दाऊजी महाराज के होंगे विशेष चरण दर्शन

 अक्षय तृतीया पर दाऊजी महाराज के विशेष चरण दर्शन होंगे। वर्ष भर में एक बार यह विशेष चरण दर्शन होते हैं। चरण दर्शनों का श्रद्धालु पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। दर्शन के लिए भारी भीड़ मंदिर में उमड़ेगी। सत्तू का भोग प्रसाद लगेगा। 

इतने बजे खुलेंगे पट

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सुबह लगभग 7:45 बजे ठाकुरजी के पट खुलेंगे और भक्तों को अपने आराध्य के विशेष दर्शन करने का पुण्य लाभ मिलेगा। वहीं शाम को लगभग 5:30 बजे दर्शन खुलेंगे। अक्षय तृतीया पर शाम को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगले नहीं सजेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed