फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akshaya Tritiya 2022 Banke Bihari Darshan timing in Banke Bihari Mandir Vrindavan

अक्षय तृतीया: पीतांबरी वस्त्र धारण कर ठाकुर बांकेबिहारी देंगे सर्वांग दर्शन, 200 किलो चंदन किया जाएगा अर्पित

Mon, 02 May 2022 10:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन ( मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन ( मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 May 2022 10:05 AM IST
सार

अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज सुबह चंदनी रंग की पीतांबरी पोशाक और शाम को चंदनी रंग का मुकटा धारण कर सर्वांग दर्शन देंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2022 Banke Bihari Darshan timing in Banke Bihari Mandir Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में अक्षय तृतीय पर्व पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज चंदनी (पीत, पीला) वस्त्र धारण कर भक्तों को चरण दर्शन देंगे। सुबह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी चंदनी रंग की पीतांबरी पोशाक और शाम को चंदनी रंग का मुकटा (सनिया व धोती) धारण कर सर्वांग दर्शन देंगे। अक्षय तृतीया पर्व की सभी मंदिरों में तैयारियां की जा रही हैं। इस दिन वर्ष में एक बार भगवान के सर्वांग पर चंदन लगाकर चरण दर्शन होते हैं। 

विज्ञापन

 
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की चंदन कोठरी में चंदन की घिसाई की जा रही है। सेवायत चंदन को एक बड़ी शिला पर प्रतिदिन एक हफ्ते से घिस रहे हैं। चंदन को बंगलूरू और मैसूर से मंगाया गया है। इधर, रविवार को भी मंदिर में ठाकुरजी के फूलबंगला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। 

विज्ञापन

करीब सौ किलो चंदन होगा बिहारीजी को अर्पित

मंदिर के सेवायतों के अलावा भक्तजन द्वारा ठाकुरजी की सेवा के लिए चंदन मंगाया गया है। करीब सौ किलो चंदन से ठाकुरजी के लेपन तथा चरणों में चंदन के लड्डू रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की पायल, सोने का मुकुट धारण करेंगे बिहारीजी

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी इस दिन सोने व चांदी की पाजेब धारण करेंगे। मान्यता है कि इस दिन जो भी कन्या भगवान बांकेबिहारी को पाजेब अर्पित करती हैं, उनको मन चाहा वर प्राप्त होता है।

अक्षय तृतीय पर ठाकुरजी को सतुआ, खरबूजा, ठंडाई, दूधभात, दूध से ठंडी आइस्क्रीम के साथ ही शीतल पेय और खाद्य पदार्थों निवेदित किए जाते हैं। इसके साथ ही ठाकुरजी के समक्ष चंदन का गोला, सुराही, पंखा, गुलाबजल, खस का इत्र आदि भी रखे जाते हैं।

बन रहा रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग रहेगा। इसके साथ ही सुख के प्रदाता शुक्र, चंद्र एवं सूर्य अपनी उच्च राशि में रहकर राजयोग का निर्माण करेंगे। वहीं गुरु के मीन राशि में एवं शनि के स्वयं के घर में होने से भी राजयोग बनेगा। अक्षय तृतीया पर ग्रहों की ऐसी युति काफी शुभ मानी गई है। इस दिन सोना, चांदी, घर, जमीन, दुकान, वाहन की खरीदारी करना भी शुभ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed