फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Will Come Firozabad For Worship Siyar Devi Mandir

आज मां सीयरदेवी मंदिर में आएंगे सपा मुखिया: यमुना की तलहटी स्थित कोट कसौदी मंदिर में करेंगे पूजा

Mon, 05 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Apr 2021 12:08 AM IST
सार

  • यमुना की तलहटी क्षेत्र में स्थापित है मां सीयरदेवी माता मंदिर
  •  पांच अप्रैल को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Will Come Firozabad For Worship Siyar Devi Mandir
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पांच अप्रैल को कोट कसौंदी स्थित प्राचीन सीयरदेवी माता मंदिर आएंगे। वह मंदिर में दर्शन करने के साथ घंटा एवं नेजा चढ़ाएंगे। पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने के कारण वह कोई सभा संबोधित नहीं करेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी पूर्व सांसद अक्षय यादव ने दबरई स्थित सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार दोपहर एक बजे करीब कोट कसौंदी स्थित प्राचीन सीयरदेवी माता मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


1.30 बजे करीब मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ घंटा एवं नेजा चढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिले के कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे। 2022 के चुनाव के मद्देनजर मंदिरों में जाने के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि धार्मिक आस्था पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी धार्मिक आस्था रखने के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना करते रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल उर्फ डीपी यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, योगेश गर्ग, जगमोहन यादव सहित काफी सपाई मौजूद थे।  

 

वृंदावन में आए थे अखिलेश
गौरतलब है कि अखिलेश यादव मार्च के महीने में दो दिवसीय यात्रा पर वृंदावन गए थे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी जी के मंदिर में पूजा अर्चना की थी। वहीं गोवर्धन में गिरिराज महाराज के दर्शन कर उनका दुग्धाभिषेक किया था। अखिलेश यादव राधारानी मंदिर बरसाना भी गए थे। अखिलेश यादव का ये दौरा पंचायत चुनाव के लिहाज से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिस क्षेत्र में सपा मुखिया आ रहे हैं वहां निषाद समाज का अच्छा वोट बैंक है। माना जा रहा है कि निषाद समाज को पार्टी की तरफ खींचने के लिए अखिलेश यादव का ये दौरा है। हालांकि मां सीयर देवी के मंदिर की भी मान्यता आस पास के क्षेत्र में काफी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed