फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav targets Yogi Adityanath government over the situation in Firozabad

फिरोजाबाद के हाल पर बोले अखिलेश: कोविड में व्यवस्थाएं सबने देखीं, अब बच्चों की जान तो बचा ले सरकार

Tue, 07 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को दिवंगत सपा नेताओं के परिजनों से मिलने आगरा पहुंचे। उन्होंने  दिवंगत नेताओं के परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने किसानों और फिरोजाबाद के हालात को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets Yogi Adityanath government over the situation in Firozabad
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को आगरा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। फिरोजाबाद के सवाल पर उन्होंने कहा, कोविड में क्या व्यवस्थाएं कीं ये सबने देखा है। कम से कम अब बच्चों की जान तो सरकार बचा ले। उन्होंने मुजफ्फरनगर किसान पंचायत पर कहा, किसान अब इकट्ठा हो गया है। भाजपा को किसानों का सम्मान करना चाहिए। किसानों का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन

खंदारी स्थित आवास पर मित्र मन्नू अलग के परिवार से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए मीडिया से कहा,  कोविड में इलाज नहीं मिलने से लोगों की जान चली गई। फिरोजाबाद में डेंगू से हो रही बच्चों की मौतों पर कहा, हमारे पास बीमार बच्चों की सूची है। कई गांव 200 से 300 बच्चे बीमार हैं। उन्होंने बच्चों की मौत पर सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, कोविड में क्या व्यवस्थाएं रहीं ये हम सबने देखा है। कम से कम अब सरकार बच्चों की जान तो बचा ले। उन्हें अच्छा इलाज मिले।  
विज्ञापन


आय दोगुनी के सपने दिखाए, महंगाई दोगुनी कर दी 
मुजफ्फर नगर में किसान पंचायत पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, किसान इकठ्ठा हुए हैं। किसानों को बधाई। समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा को किसानों का सम्मान करना चाहिए। किसानों का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने, भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने के सपने दिखाये थे। महंगाई दोगुनी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा बिकवा रही जहरीली शराब
आगरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर अखिलेश ने कहा भाजपा जहरीली शराब बिकवा रही है। अगर सही जांच हो जाए तो इस काम में लिप्त सब भाजपाई ही मिलेंगे। यह सबके सामने आ चुका है। सड़क पर चलोगे तो लोग तुम्हें डराएंगे। राजनैतिक लोग मुकदमों से नहीं डरते। उन्होंने शिवपाल यादव के सवाल पर कहा, चाचा का सम्मान है। जसवंत नगर की सीट उनके लिए छोड़ी है। छोटे दलों से गठबंधन होगा। 

राठौर, रईसुद्दीन और मित्र के घर पहुंचे अखिलेश 
दिवंगत सपा नेताओं व परिचितों के यहां गमी में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने आए अखिलेश यादव सैफई से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के साथ सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे खंदारी स्थित मन्नू अलग के आवास पर पहुंचे। फिर दिवंगत सपा नेता रईसुद्दीन कुरैशी के धौलपुर हाउस स्थित आवास पर उनकी पत्नी जेबा व पुत्र रिजवानुद्दीन से संवेदनाएं व्यक्त की। 30 मिनट उनके आवास पर रुके। रईसउद्दीन के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां से अखिलेश विभव नगर स्थित दिवंगत पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर के घर पहुंचे। भाई दिनेश राठौर, महेश राठौर, लक्ष्मी, नीना आदि परिजनों से मुलाकात की। 

सपाइयों में जोश भर गए भैया
साढ़े तीन घंटे आगरा में रहे अखिलेश यादव सपाइयों में जोश भर गए। भैया से मिलने के बाद सपाई उत्साह से लबरेज नजर आए। उमस भरी गर्मी और पसीने से लथपथ कार्यकर्ता अखिलेश केस्वागत में सुबह 10 बजे ही लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर इकठ्ठा हो गए। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, पवन दौनेरिया, सौरभ गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश यादव, निर्वेश शर्मा, अरुण तेहरिया आदि ने उनका स्वागत किया। अपराह्न साढ़े तीन बजे अखिलेश आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हुए। 

परशुराम का चित्र किया भेंट
सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा के आवास पर अखिलेश यादव ने कहा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव जाकर व बाजारों में कार्यक्रम करें। किसानों व व्यापारियों की समस्याएं उठाएं। भाजपा किसानों का अपमान कर रही है। इस दौरान मधुसूदन ने उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया। यहां पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, सचिन चतुर्वेदी, डॉ. शिवराम यादव, अनिल रावत, गौरव यादव, राजपाल यादव, राम सहाय यादव, सपा जनसंपर्क यात्रा के दलजीत सिंह कथूरिया आदि मौजूद रहे। 

एमजी रोड पर रेंगते रहे वाहन
दोपहर 12 बजे से एक बजे तक खंदारी के भागीरथी मार्ग पर जाम लगा रहा। अखिलेश के धौलपुर हाउस पहुंचने पर एमजी रोड पर 12 बजे से तीन बजे तक शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार: प्लेटलेट्स की भारी कमी, कानपुर-लखनऊ से आपूर्ति, 'खाकी' बनी मददगार, किया रक्तदान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed