कासगंज कांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश की बागडोर अब बदमाशों के हाथों में चली गई
- उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही। कानपुर कांड के बाद कासगंज जनपद में ग्राम प्रधान के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज तिहरे हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कासगंज जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याओं से प्रदेश दहल गया है। आपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब भाजपा सरकार के हाथों से निकलकर बदमाशों के हाथों में पहुंच गई है।
कासगंज ज़िले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्याओं से प्रदेश दहल गया है. हत्यारों के फ़रार होने की ख़बर है. उप्र में धारावाहिक आपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब शायद भाजपा सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गयी है. #नहीं_चाहिए_भाजपा#NoMoreBJP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 26, 2020विज्ञापन
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में रविवार की रात ग्राम प्रधान सत्यवती के परिवार के भूपेंद्र उर्फ रुद्र (25) भाई प्रेम सिंह (55) और राधाचरन (27) की हत्या कर दी गई। गांव के ही हमलावरों ने इन्हें घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
संबंधित खबर: एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, कासगंज में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
होडलपुर गांव में रविवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से ऐसी दहशत फैली थी कि ग्रामीण घरों में छिपने को विवश हो गए। हत्यारोपी जब फरार हो गए उसके बाद ही ग्रामीण घरों से निकले। प्रधान के परिवार में चीख-पुकार मच हुई थी। हर जुबान पर हत्यारोपियों और पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों के साथ ही आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। एसपी ने कई पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगा दी हैं। यह आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। मुख्य आरोपी फरार हैं।
तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस पर अनदेखी के आरोप लग रहे हैं। मृतकों के परिजनों के अनुसार हत्यारोपी कई दिनों से घेराबंदी कर रहे थे। इसकी पुलिस से शिकायत की गई, जिसे अनदेखा कर दिया गया। यदि पुलिस सतर्क होती और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती। पुलिस अधिकारियों को परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी दी है।
संबंधित खबर- कासगंज तिहरा हत्याकांड: पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार