Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Signals Political Showdown in Agra as New Alliances Reshape UP's Electoral Equation

यूपी: अखिलेश के लिए आसान नहीं आगरा की सियासी राह, 2022 में बसपा ने बिगाड़ा था खेल, अब नए गठबंधन की चुनौती

Mon, 16 Nov 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 09:51 AM IST
सार

आगरा के जीआईसी मैदान से अखिलेश यादव ने पीडीए के नए मायने बताते हुए पूरा, दम और आरपार का सियासी संदेश दिया। 12 नवंबर को एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज है।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Signals Political Showdown in Agra as New Alliances Reshape UP's Electoral Equation
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के जीआईसी मैदान पर सपा प्रमुख ने पीडीए का नया अर्थ पलट देंगे अखिलेश भले दिया हो लेकिन भाषण में इसके मायने अलग रहे। उनका संदेश पी से पूरा डी से दम और ए से आरपार रहा। यह लाजिमी भी था। 12 नवंबर को हुए एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन ने सूबे की सियासी हवा का रुख बदल दिया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आगरा से सियासी संदेश दूर तक जाता है। साल 2022 के चुनाव में सपा त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी रही। आगरा उत्तर सीट पर बसपा दो नंबर पर रही थी। जीती भाजपा। मतों में भी अंतर था। बसपा को 41,447 और सपा को 34,405 वोट मिले थे। आगरा दक्षिण सीट पर सपा दूसरे स्थान पर रही। सपा को 52,467 और बसपा को 38,118 वोट हासिल हुए थे। भाजपा उम्मीदवार ने 1,09,001 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। आगरा ग्रामीण सीट पर बसपा रनरअप रही। बसपा को 60,702 वोट मिले थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा छावनी सीट पर सपा को दूसरा और बसपा को तीसरा स्थान मिला। सपा को 68,803 और बसपा को 54,216 वोट मिले। फतेहपुर सीकरी में बसपा को 59,530 वोट मिले थे। रालोद के खाते में 64,508 वोट आए थे। फतेहाबाद में सपा दूसरे और बसपा तीसरे नंबर पर रही। खेरागढ़ में बसपा से कांग्रेस आगे यानी दूसरे नंबर पर आ गई। रालोद को चौथा स्थान मिला।

 
विज्ञापन

बाह सीट पर सपा दूसरे, बसपा तीसरे और एत्मादपुर सीट पर बसपा ने सपा को तीसरे स्थान पर धकेल दिया था। इन सभी सीटों पर फतह भाजपा ने पाई थी। भाजपा और सपा के बीच तगड़ा अंतर रहा था। ऐसे में सपा अब आरपार करना चाहती है।


 

2024 के लोकसभा चुनाव में भी जीत के लिए तरसना पड़ा
लोकसभा चुनाव में आगरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा था। भाजपा के एसपी सिंह बघेल को 599,397 वोट मिले थे। सपा के सुरेश चंद्र कर्दम को 3,28,103 और बसपा की पूजा अमरोही को 1,76,474 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed