फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav said MP CM Mohan Yadav had come to see the development of Mainpuri

यूपी: एमपी के सीएम मोहन यादव के बारे अखिलेश यादव बोले- वे तो मैनपुरी का विकास देखने आए थे

Tue, 16 Apr 2024 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 01:22 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी कलक्ट्रेट डिंपल यादव का नामांकन में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said MP CM Mohan Yadav had come to see the development of Mainpuri
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में डिंपल यादव के नामांकन के दौरान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। एक दिन पूर्व मैनपुरी में आए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे तो मैनपुरी का विकास देखने के लिए आए थे। वहीं पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे जब मैनपुरी आएंगे तो बताएंगे मैनपुरी में क्या विकास किया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि देश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने इलेक्टोरल बांड को लेकर भी भाजपा को घेरा। वैक्सीन कंपनी से भी चंद वसूल किया गया। कन्नौज में युवक ने बेरोजगार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान आंदोलन नहीं भूला है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जान बूझकर नौकरी के पेपर लीक कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान अखिलेश यादव ने अग्निवीर को फ्लॉप बताया।आगे कहा कि झूठे मुकदमे लगाकर झारखंड के सीएम को जेल भेज दिया गया। भाजपा बस ताली, थाली और घंटी बजाती है। भाजपा अमेरिका की नकल कर रही है, लेकिन सीएम योगी पावर हाउस का नाम नहीं ले पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed