फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav’s Big UP Poll Promises: Old Pension Restoration 40,000 Annual Aid for Women

यूपी: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल ₹40 हजार, आगरा में पीडीए चौपाल में गूंजा अखिलेश का वादा

Tue, 29 Sep 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

आगरा के बगदा गांव में हुई पीडीए चौपाल में सपा नेताओं ने इन वादों के साथ कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने की अपील की।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav’s Big UP Poll Promises: Old Pension Restoration 40,000 Annual Aid for Women
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बगदा में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल आयोजित की गई। इसमें सपा नेताओं ने आगामी चुनाव के मद्देनजर जनता से कई वादे किए और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं विधानसभा प्रभारी पूर्व प्रदेश सचिव राजपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। साथ ही गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक मदद, बेरोजगारों को रोजगार और खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया, जिनके नाम अब तक अंकित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने संकेत दिया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से किसी समर्पित नेता को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। चौपाल की अध्यक्षता बाली यादव ने की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महिपाल प्रधान, महासचिव संतोष पाल, पीडीए पंचायत संयोजक सोनू यादव, शमशाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंटू यादव, पिंकी त्यागी और राकेश धनगर समेत कई पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed