फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav reached agra for party national meeting

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे अखिलेश, नहीं आए मुलायम

Wed, 04 Oct 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद Updated Wed, 04 Oct 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav reached agra for party national meeting
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आगरा के होटल रेडिशन ब्लू में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। इसमें भाग लेने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी होटल पहुंच चुके हैं। यह बैठक करीब दो घंटे की देरी से हो रही है। 
विज्ञापन

 
बैठक में अधिवेशन के दौरान रखे जाने वाले राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा। पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह का भी बैठक में इंतजार होता रहा लेकिन वे इसमें भाग लेने नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कल तारघर मैदान में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। इसमें भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को दोपहर में करीब तीन बजे आगरा पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को ही शहर में डेरा डाल दिया था।  राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छह महासचिव और पांच सचिव, विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी आदि मौजूद हैं।

500 गाड़ियों के काफिले के साथ आए

बुधवार को आगरा आए अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले दमखम दिखा दिया। आगरा पहुंचे उनके काफिले में करीब 500 गाड़ियां रहीं। आगरा से पहले फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एक्सप्रेसवे के रास्ते ही अखिलेश आगरा पहुंचे।  

बैठक में अब तक नहीं पहुंचे मुलायम

राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, रवि प्रकाश, नरेश अग्रवाल भी बुधवार को दोपहर तक आगरा पहुंच गए। बैठक में मुलायम सिंह यादव के आने की संभावना भी जताई जा रही थी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। 

मंगलवार को स्वागत समिति के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यकारिणी और अधिवेशन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिवेशन में 25 प्रदेशों के 15 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को न्योता दिया गया है। वह आएंगे तो कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed