फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav give big statement on caa and nrc

नागरिकता कानून और एनआरसी से देश में महाभारत जैसे हालात: अखिलेश यादव

Mon, 13 Jan 2020 10:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav give big statement on caa and nrc
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से देश में महाभारत जैसे हालात बन गए हैं। ये कानून लोकतंत्र के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


रविवार को एक समारोह में एटा आए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जान मोबाइल एवं टीवी में बसती है। उन्होंने पूछा कि सपा के शासन में यादवों को नौकरी देने का आरोप लगाने वाली भाजपा अब पिछड़े वर्ग को कितनी नौकरियां दे रही है ? उन्होंने कहा कि हमने अपने शासन में लैपटॉप दिए, भाजपा वाले शौचालय दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएए, एनआरसी को संविधान के खिलाफ बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश की पहचान सभी धर्मों से है। भाजपा के जागरूकता अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा, राज्यसभा में बिल पास होने के बाद भी इनके सांसद-विधायक गांव-गांव क्यों भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह सरकार जाएगी, खुशहाली आएगी'

कानून व्यवस्था के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने खराब मुख्यमंत्री देकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को खराब कर दिया है। अब सरकार जाएगी, तब ही कानून व्यवस्था सुधरेगी, खुशहाली आएगी।

दिव्यांगों के आमंत्रण पर खुश

आयोजन में दिव्यांगों के विशेष आमंत्रण पर खुशी जताते हुए अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि इस विवाह में दिव्यांग लोगों को भी सम्मानित किया जा रहा है। दिव्यांग हमारे समाज का हिस्सा हैं। इनके लिए सपा सरकार ने बहुत किया। आगे भी करने का लक्ष्य है। 

'हमने दिया भूपेंद्र प्रजापति को काम'

सपा के नवनिर्वाचित जिला महामंत्री की ओर इशारा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे पा रही है। हमने सत्ता से दूर रहकर भी बेरोजगार भूपेंद्र को काम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed