{"_id":"6409af2d2aa9c3f35f084bf4","slug":"akhilesh-yadav-close-sp-leader-jugendra-singh-yadav-arrested-by-etah-police-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार
Thu, 09 Mar 2023 03:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:34 PM IST
सार
जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम स्थानीय पुलिस ने घोषित किया था। सूत्रों की मानें तो जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी आगरा से हुई है।
विज्ञापन
जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को बृहस्पतिवार को मथुरा के जैत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। मथुरा पुलिस के सहयोग से कोतवाली नगर पुलिस और जिले की क्राइम ब्रांच टीम गिरफ्तार कर दोपहर के समय एटा लाई। यहां से अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वर्तमान में उनकी पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दांस्ता तो उसने भी...
विज्ञापन
25 हजार रुपये का था इनाम घोषित
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि फरार चले रहे जुगेंद्र सिंह यादव को जिला मथुरा स्थित जैत मोड़ के पास से सुबह 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया। कोतवाली अलीगंज में दर्ज घर में घुसकर पिटाई, छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास के मुकदमे में 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था, जबकि अलीगंज में अपनी और अपने परिजनों की हिस्ट्रीशीट गायब करने का मामला दर्ज है। बागवाला थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में चुनाव प्रभावित करने के प्रयास का मामला दर्ज है। जिसमें अदालत से उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी है। इन तीनों मामलों में वह वांछित चल रहे थे। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कॉलेज में जुगेंद्र सिंह का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान कोतवाली नगर से लेकर मेडिकल कॉलेज और जेल तक जिले भर का पुलिस बल लगाया गया।
विज्ञापन
अखिलेश के करीबी माने जाते हैं जुगेंद्र सिंह
जुगेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। साल 2017 और 2022 में उन्होंने एटा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामेश्वर सिंह भी सपा से विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दांस्ता तो उसने भी...