फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav came for Christmas celebration in Mainpuri

Mainpuri: क्रिसमस सेलिब्रेशन में आए अखिलेश यादव, बोले- मास्क लगाकर मुंह बंद करना चाहती है सरकार

Sat, 24 Dec 2022 03:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 03:00 PM IST
सार

मैनपुरी में आयोजित क्रिसमस सेलिब्रेशन शामिल होने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार मास्क लगाकर लोगों का मुंह बंद करना चाहती है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav came for Christmas celebration in Mainpuri
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनाधार गिरने से भाजपा सरकार घबरा गई है। इसलिए मास्क लगाकर लोगों का मुंह बंद करना चाहती है। वे शहर के मिशन कंपाउंड में क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन

अघोषित आपातकाल जैसे हालात

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों तक को जेल में डाला जा रहा है। किसान गाय और साड़ से परेशान हैं, तो वहीं युवा नौकरी पाने के लिए युवा परेशान है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इन सब से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार फ्री राशन देने की बात एक बार फिर करने लगी है।

विज्ञापन

गुजरात मॉडल पर भारी पड़ा मैनपुरी मॉडल 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की बात आती है तो भाजपा गुजरात मॉडल की दुहाई देती है। मैनपुरी में हुए लोकसभा उप चुनाव में गुजरात मॉडल पर मैनपुरी मॉडल भारी पड़ा है। मैनपुरी में सपा शासन में कराए गए विकास कार्य आज भी याद किए जाते हैं। विकास केवल सपा ही करा सकती है। भाजपा तो केवल नफरत फैला सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed