फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav asked whether BJP will make Mayawati the President of India

मायावती को क्या राष्ट्रपति बनाएगी भाजपा ?: अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, बिजली संकट को लेकर भी साधा निशाना

Thu, 28 Apr 2022 12:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Apr 2022 12:55 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बसपा का वोट लिया है, अब मायावती को क्या राष्ट्रपति बनाएगी ? 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav asked whether BJP will make Mayawati the President of India
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती को भाजपा क्या राष्ट्रपति बनाएगी ? यह सवाल पूछा है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने। करहल से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मैनपुरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां पत्रकारों से वार्ता में कहा कि चुनाव में बसपा का वोट तो हासिल कर लिया है अब क्या मायावती को भाजपा राष्ट्रपति बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मैनपुरी और एटा के बीच सपा सरकार में बना बिजली कारखाना सरकार चालू करा दे तो प्रदेश में बिजली का संकट समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन

 
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि अपनी दुकानों पर बुलडोजर चलाते हैं तो 200 करोड़ मुआवजा उठाते हैं। गरीब पर बुलडोजर चलता है तो उस पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। सरकार लोगों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं दे पा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग सपा में भरोसा जता रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार, बेरोजगारों को नौकरी, किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि किसान का गेहूं निजी कंपनियां खरीद रही हैं। जो आटा बनाकर महंगा बेचेगी। सरकार किसानों का गेहूं तक नहीं खरीद पा रही है। उन्होंने कहा कि सपा पर जातिवादी होने का आरेाप लगाने वाली भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री की जाति के लोग प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक बैठे हुए हैं। 

पूर्व एमएलसी से मिलकर ली जानकारी

शहर में दो जगह निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्टेशन रोड स्थित पूर्व एमएलसी अवधेश यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व एमएलसी से संगठन और चुनाव के संबंध में जानकारी ली। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करने को कहा। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, जिलाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed