{"_id":"61c01092553c73283d39ab46","slug":"akhilesh-yadav-and-jayant-yadav-will-address-public-rally-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: इगलास रैली में शक्ति प्रदर्शन करेंगे अखिलेश और जयंत, ताजनगरी से भी जाएंगे सपा-रालोद के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: इगलास रैली में शक्ति प्रदर्शन करेंगे अखिलेश और जयंत, ताजनगरी से भी जाएंगे सपा-रालोद के कार्यकर्ता
Mon, 20 Dec 2021 10:41 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:41 AM IST
सार
सपा-रालोद की जनसभा में आगरा से 25 हजार लोगों को जुटाने की कोशिश होगी। इसके लिए पदाधिकारियों को हर विधानसभा से भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी। (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के इगलास में 23 दिसंबर को सपा और रालोद की साझा जनसभा होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंच पर होंगे। टिकटों के दावेदार अपनी ताकत दिखाएंगे। आयोजन की तैयारियों में नेता जुटे हुए हैं। सपा-रालोद की जनसभा में आगरा से भी बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा में रविवार को सपा एमएलसी एवं रैली के प्रभारी संजय लाठर ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों और टिकट के तलबगारों को लक्ष्य सौंपा गया। आगरा के सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय दो नेता सोमवार शाम को आगरा आकर रैली की तैयारियों को परखेंगे।
विज्ञापन
छह सीटों पर 60 दावेदार
सपा की तरफ से छह विधानसभा सीटों पर 60 दावेदार हैं। जिन्हें क्षमता के मुताबिक शक्ति प्रदर्शन का लक्ष्य दिया है। रालोद का तीन सीटों पर दावा है। आगरा से 25 हजार लोगों को रैली में जुटाने की कोशिश होगी। बैठक में शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार, शहर उपाध्यक्ष रिजवान रईसुद्दीन प्रिंस, गौरव यादव, श्रीप्रकाश यादव, सचिन चतुर्वेदी, ममता टपलू, राम सहाय यादव, पिंकी त्यागी, डॉ. सुरेश चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर विधानसभा का लक्ष्य तय
सपा की बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र से भीड़ जुटाने का लक्ष्य बैठक में तय हुआ है। शहर में दक्षिण, उत्तर और छावनी की जिम्मेदारी शहर कमेटी संभालेगी। खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी और ग्रामीण विधानसभा से रालोद भीड़ जुटाएगी। जबकि फतेहाबाद, एत्मादपुर और बाह विधानसभा की जिम्मेदारी सपा जिला इकाई को सौंपी गई है।