फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav addressed public meeting in Mainpuri

Mainpuri Bypoll: भाजपा पर अखिलेश का निशाना, कहा- समाज को रामराज्य नहीं समाजवाद की जरूरत

Sat, 03 Dec 2022 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

मैनपुरी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कस्बा अलीपुर खेड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed public meeting in Mainpuri
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के अलीपुर खेड़ा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवाद ही रामराज्य है। समाज को रामराज्य नहीं समाजवाद की जरूरत है। भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। हमारे कार्यों के नाम बदले हैं। सपा शासन में 100 डायल शुरू हुई, जिसको अब 112 कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एक वाटिका में सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेवर क्षेत्र में विरोधी दलों के लोग वोटरों के लिए गाड़ी से पैकेट बांट रहे हैं। यह पैकेट किस चीज के हैं यह जांच का विषय है। नवीगंज के लोगों ने मेरे मोबाइल के व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाहर के हैं, वह उत्तराखंड के हैं यूपी के नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो परिवारवाद का आरोप लगाते हैं हम पर, आज वह अपने मामा की वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके मामा उत्तर प्रदेश के हैं, वह नहीं हैं। जितना पैसा बच्चों की ड्रेस के लिए देते हैं, उन पैसों से दो ड्रेस नहीं खरीदी जा सकती हैं। अब प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो चुकी है। इस मौसम में बच्चों को स्वेटर तक उपलब्ध नहीं हुए हैं। जो उपलब्ध कराए जाते हैं, उनका साइज भी नहीं बनता।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा सरकार पर साधा निशाना'

अखिलेश यादव ने कहा कि आज बच्चों के खाने के बर्तन भी वही हैं जो सपा सरकार में दिलवाए गए थे। आज दो हजार का नोट गायब है। बैंक वाले नहीं दे रहे हैं, पता नहीं कहां गायब कर दिया गया है। जब भारतीय जनता पार्टी हारती है। तब वह प्रशासन का सहारा लेती है। झूठ फरेब का सहारा लेती है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नवलकिशोर शाक्य, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, अभिलाख राजूपत, कृष्णादास लोधी, रेखा वर्मा, तिलक सिंह, रश्मि राजपूत, रनवीर शाक्य, नीटू लोधी, अनुभव राठौर, वसीम अलवी, बबलेश यादव, शिवम यादव मौजूद रहे।

'आज भी बोल रहा सपा का विकास'

पूर्व राज्यमंत्री सुमन यादव ने अतुल कठेरिया के आवास पर बैठक कर समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भी सपा का विकास बोल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। उन्हें रोजगार से जोड़ा गया। नेताजी का मैनपुरी के विकास में बहुत योगदान रहा है। उनकी पुत्रवधू डिंपल भी इस विकास की गंगा को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। सपा के विकास को लोगों ने देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed