फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh vandalizing force ruling: Keshav

गुंडई के बल पर सरकार चला रहे अखिलेश : केशव 

Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh vandalizing force ruling: Keshav
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सैफई परिवार से आखिरी शासक होंगे अखिलेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सर्जिकल स्ट्राइक पर  सेना, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल बांध दिए। केंद्र सरकार की भी जमकर तारीफ की। बोले, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश पिछड़ रहा है। उन्होंने सपा और बसपा पर वार किए। कहा, प्रदेश में गुंडई के बल सरकार चला रहे अखिलेश यादव सैफई परिवार से आखिरी शासक होंगे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। 
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में आयोजित रक्षा मंत्री के  सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रक्षा मंत्री को बोलना कम और करके ज्यादा दिखाना होता है। यह पद की मर्यादा होती है। मनोहर परिकर भी बोले नहीं उन्होंने करके दिखाया है। यह सम्मान आज जो यहां हो रहा है देश की सेना का है। उन परिवारों का है जिनके बच्चे सरहद पर शहीद हुए हैं।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने वाले पूर्व जनरलों और विश्व उन देशों का सम्मान है जो भारत के साथ खड़े हैं। देश की सेना पर सवाल खड़ा करने वालों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है उन्हें जनता जवाब देगी। कहा, बसपा सुप्रीमो मायावती ने गरीबों की गरीब बेचकर अपना घर भरा है तो सपा का नारा है हर खाली प्लाट हमारा है। सपा सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है। यह सुशासन कहां से लाएंगे। विकास केवल विज्ञापन तक है। सपा के बल कांग्रेस संसद में टिकी है। उन्होंने सलाह दी कि यूपी में 2014 के जैसी लहर अब 2017 में लानी होगी। जब प्रदेश में और देश में एक जैसी सोच की सरकार होगी तभी तरक्की का रास्ता खुलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की समझ पर उठाया सवाल 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने एक जगह किसानों से कहा कि वह उनके लिए आलू का कारखाना लगवा देते। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, उन्हें शायद पता नहीं है, आलू कारखानों में नहीं बनता, खेत में पैदा होता है। कहा, भतीजा मौज ले रहा है, बुआ खामोश है। दोनों में मिलीभगत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed