फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh's political move which no one expected Know what was said in the rally in Agra

Loksabha Chunav 2024: अखिलेश का ऐसा सियासी दांव, जिसकी किसी को न थी उम्मीद...आगरा की रैली में दिखी खास रणनीति

Tue, 30 Apr 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा
देश दीपक तिवारी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 09:32 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले अखिलेश यादव ने आगरा में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने यहां के उन मुद्दों को उठाया, जो कहीं न कहीं आगरा के जहन में बसते हैं। उन्होंने आगरा की दुखती रग पर हाथ रख गठबंधन का साथ देने के लिए कहा। 
 

विज्ञापन
Akhilesh's political move which no one expected Know what was said in the rally in Agra
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जीआईसी मैदान में आगरा की दुखती रग पर हाथ रखा। गठबंधन के लिए समर्थन मांगा। कहा- केंद्र में सरकार बनने पर आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व स्टेडियम बनाएंगे। यमुना की दुर्दशा और पेठा की मिठास का जिक्र किया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि हमारा काम दिखाई देता है। आगरा से लखनऊ पहुंचने में पहले सात-आठ घंटे लगते थे। हमने एक्सप्रेस-वे बनाया। अब तीन घंटे में लखनऊ पहुंच जाते हैं। भाजपा सरकार को आगरा की तरक्की से दिक्कत है। मोहब्बत के शहर में नफरत की राजनीति हो रही है। जूता कारोबार खत्म करने की कोशिश हो रही हैं। कारोबार हर धर्म और जाति को जोड़ता है।
विज्ञापन


 

दिल्ली वाले जब पहली बार आए थे, तो उन्होंने एयरपोर्ट की बात कही थी। आज वायु सेना स्टेशन में उधार पर एयरपोर्ट चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय शहर से देशभर के लिए उड़ान तक नहीं शुरू हो सकीं। सपा सरकार में हमने एयरपोर्ट बनाने के लिए जमीन चिह्नित की। तब केंद्र की भाजपा सरकार ने आगरा के लिए एनओसी नहीं दी। जो मां गंगा की बात करते थे, वो यमुना को भूल गए। यमुना नाला बनकर रह गई है। यमुना की सफाई की बजाय उन्होंने बजट की सफाई की। ओडीओपी (एक जनपद, एक उत्पाद) से आगरा को क्या मिला। कहने को स्मार्ट सिटी है, लेकिन कचरा, कूड़े-करकट का शहर बना दिया। कचरा सफाई का पैसा तक खा गए। भाजपा वाले, बोलते ही कड़वा हैं। उन्हें पेठे से कोई मतलब नहीं। जब उनकी विदाई हो तो पेठा बांटना।
 

समर्थकों संग सपा में शामिल हुए शब्बीर
बहुजन समाज पार्टी के आगरा अलीगढ़ मंडी के पूर्व कोऑर्डिनेटर शब्बीर अब्बास सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। जीआईसी मैदान में अखिलेश ने उनका स्वागत किया। 2022 में बसपा की टिकट पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके शब्बीर ने सपा में शामिल होने के बाद कहा आज देश की जनता गठबंधन की तरफ देख रही है, इसलिए वह सपा में शामिल हुए हैं। बसपा, भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए बी-पार्टी की तरह कार्य कर रही है।
 
विज्ञापन

चूके तो पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा: रामनाथ
गठबंधन में शामिल फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने कहा कि वह सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। पहले 17 वर्ष की नौकरी थी। भाजपा ने अग्निवीर के नाम पर चार साल की नौकरी कर दी। इस बार चूके तो पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। आगरा से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम ने कहा अब जनता को तय करना है कि दिल्ली में गठबंधन की सरकार बनाए। जनसभा का संचालन सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने किया। पूर्व विधायक उदयवीर सिंह, रणजीत सुमन, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, महानगर अध्यक्ष चौ.वाजिद निसार, रिजवान रहीसुद्दीन, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौधरी, राजपाल यादव, गौरव यादव, अमित दिवाकर, आजाद सिंह जाटव, पवन प्रजाति, धर्मेंद्र यादव, राजीव पोद्दार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed