{"_id":"588cef4f4f1c1bbb7ecf7fb2","slug":"akhilesh-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर नहीं दिखेंगे राहुल-अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर नहीं दिखेंगे राहुल-अखिलेश
एक मंच पर नहीं दिखेंगे राहुल-अखिलेश
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबंधन के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को एक मंच पर देखने की हसरत फिलहाल पूरी नहीं हो सकेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ताजनगरी में पहली चुनावी सभा अखिलेश यादव अकेले ही संबोधित करेंगे। तीन फरवरी को पचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पर उनकी सभा होगी।
जिले की नौ विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अखिलेश यादव सपा के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भी वोट की अपील करेंगे। गठबंधन के बाद चर्चा थी कि ताजनगरी में अखिलेश और राहुल गांधी की संयुक्त रूप से रैली होगी। ऐसे में शहर के लोग दोनों युवा चेहरों को एक मंच पर एक साथ देखने की हसरत दिल में पाले बैठे थे मगर, अखिलेश का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद चर्चाओं पर विराम लग गया। सपा महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन के अनुसार, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन फरवरी को जीआईसी मैदान पर सभा करेंगे। पार्टी के कुछ और वरिष्ठ नेता मौजूद रह सकते हैं। मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी भी होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने शनिवार को कई बार सभा स्थल का दौरा किया।