फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhil bharat hindu mahasabha workers created ruckus on suspicion of cow slaughter in Agra

Agra: गोकशी के शक पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 30 Aug 2022 11:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 11:01 PM IST
सार

अछनेरा क्षेत्र में मंगलवार को गोकशी की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आगरा-जयपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया। 

विज्ञापन
akhil bharat hindu mahasabha workers created ruckus on suspicion of cow slaughter in Agra
गोपालक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के डावली लिंक मार्ग पर मंगलवार को गोकशी की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। काफी देर बाद भी पुलिस के अधिकारियों के नहीं आने पर गुस्साए कार्यकर्ता आगरा-जयपुर हाईवे पर पहुंच गए। हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ अछनेरा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।

विज्ञापन


राजस्थान के जिला अजमेर के गांव सूपा निवासी गोपी व पांडू पिछले कई दिनों से अपने परिवार के साथ 65 गायों को लेकर थाना अछनेरा के गांव महुअर निवासी मुरारी के खेत में तंबू लगाकर रह रहा है। मंगलवार शाम चार बजे अखिल भारत हिंदू महासभा के आचार्य धर्मानंद, संजय जाट, अवतार गिल, विपिन राठौर, सपना कुशवाह, जिला संयोजक बजरंग दल आरके इंदौलिया, भूदेव शर्मा गोकशी के शक पर वहां पहुंच गए। 

विज्ञापन

हाईवे पर लगाया जाम 

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज मिढ़ाकुर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आए। इस पर गुस्साए हिंदूवादी नेता कार्यकर्ताओं के साथ आगरा-जयपुर हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। रात आठ बजे सीओ अछनेरा राजीव सिरोही, एसओ अछनेरा अनुराग शर्मा, एसओ फतेहपुर सीकरी बलवान सिंह, एसओ मलपुरा तेजवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सीओ के आने के बाद जाम खोल दिया। सीओ ने गोपालक गोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि वह गायों को चराने के लिए खेतों में रह रहा है। हिंदूवादी नेता संजय जाट ने सीओ से कहा कि हमें शक है कि यह गोकश है। संजय जाट ने सभी गायों को गोशाला भेजने और गायों के साथ रह रहे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। 

हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि जानकारी मिली है कि 22 अगस्त को निर्माणाधीन लेदर पार्क पर एक कैंटर में गाय भरकर गोकशी के लिए गई हैं। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि सभी गायों को गांव डावली में स्थित गोशाला में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed