फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhil Bharat Hindu Mahasabha Two youths offered Gangajal at Taj Mahal IN AGRA

Taj Mahal: ताजमहल के अंदर दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लिया; देखें वीडियो

Sat, 03 Aug 2024 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Aug 2024 11:42 AM IST
सार

ताजमहल के अंदर दो युवकों ने गंगाजल चढ़ाया। इसका वीडियो बनाया। नारेबाजी भी की। सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लिया है। देखें वीडियो...

विज्ञापन
Akhil Bharat Hindu Mahasabha Two youths offered Gangajal at Taj Mahal IN AGRA
Taj Mahal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के दो सदस्यों ने गंगाजल चढ़ाने का दावा किया। पानी की बोतल में गंगाजल भरकर ले गए दोनों सदस्यों ने मुख्य गुंबद के तहखाने की सीढ़ियों पर जाकर गंगाजल डाला और नारे लगाए। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर सीआईएसएफ ने उन्हें पकड़ लिया और थाना ताजगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्य वीनेश चौधरी और श्याम ताजमहल में गंगाजल को एक लिटर की प्लास्टिक बोतल में भरकर पहुंचे। उन्होंने रॉयल गेट से मुख्य गुंबद तक इसे ले जाने का वीडियो बनाया। शाहजहां मुमताज की असली कब्रें जिस तहखाने में हैं। उसकी सीढ़ियों पर गंगाजल चढ़ाने का वीडियो बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम ले गए। एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि दोनों युवकों को सीआईएसएफ ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हिंदू महासभा की महिला सदस्य कांवड लेकर ताजमहल के पास पहुंची थी। उसे पुलिस ने बैरियर पर ही रोक लिया था। वह भी जलाभिषेक करने के लिए पहुंची थी। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि वीरेश और श्याम सोरों से कांवड़ लेकर आए थे। उन्होंने जलाभिषेक करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed