फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhil Bharat Hindu Mahasabha seek permission for Jalabhishek of Laddu Gopal in Shahi Idgah Masjid Mathura

Shri Krishna Janmabhoomi: मथुरा की अदालत में एक और प्रार्थना पत्र, शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की अनुमति मांगी

Wed, 18 May 2022 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 06:34 PM IST
सार

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने फिर एक बार शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल के जल अभिषेक की अनुमति के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। 

विज्ञापन
Akhil Bharat Hindu Mahasabha seek permission for Jalabhishek of Laddu Gopal in Shahi Idgah Masjid Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा जमीन विवाद का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस प्रकरण को लेकर स्थानीय अदालत में एक के बाद एक याचिकाएं लगाई जा रही हैं। बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने एक बार फिर शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल के जल अभिषेक की अनुमति के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर एक जुलाई को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


बता दें अखिल भारत हिंदू महासभा ने इससे पूर्व 6 दिसंबर 2021 को शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक का एलान किया था। तब प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई थी। माहौल को देखते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा को शाही ईदगाह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब संगठन के कोषाध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र दिया है। 

विज्ञापन

'प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाई गई ईदगाह'

महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने की अनुमति मांगी। उन्होंने अदालत को बताया कि कथित ईदगाह प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। प्रार्थी हिंदू है, उसकी आस्था ठाकुर केशवदेव जी में है। हिंदू होने के नाते और ठाकुर जी में आस्था के कारण उनको कथित ईदगाह प्राचीन मंदिर में पूजा पाठ करने का अधिकार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को पूजा पाठ करने का स्वतंत्र अधिकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो वर्क के कारण सुनवाई टली

विशेष सचिव की ओर जारी पत्र के विरोध में बार एसोसिएशन ने बुधवार को नो वर्क रखा। इसी के चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह प्रकरण में पंकज सिंह आदि की ओर से दायर किए गए वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी।  अदालत ने इसके लिए भी एक जुलाई की तिथि निर्धारित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed