फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhil bharat hindu mahasabha protest against selling meat of banned animal in agra

आगरा: मंटोला में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने के विरोध में थाने पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Mon, 08 Nov 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:01 AM IST
सार

मंटोला में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचे जाने की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने में प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने दुकान से जांच के लिए सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन
akhil bharat hindu mahasabha protest against selling meat of banned animal in agra
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मंटोला में एक दुकान पर प्रतिबंधित पशु का मांस बेचे जाने की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थाना पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक दुकानदार को पकड़कर पूछताछ की। दुकान से मांस का सैंपल भी लिया। इसके बाद दुकानदार को छोड़ दिया। इससे महासभा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि मंटोला के महावीर नाला में एक दुकान पर प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने की जानकारी मिली थी। इस पर रविवार सुबह वो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया। 
विज्ञापन


सैंपल जांच को भेजे
आरोप है कि दुकान पर मांस बेचा जा रहा था। पुलिस ने पशु डॉक्टर को बुलाकर मांस का सैंपल लिया। वहीं दुकानदार को भी थाने ले आए। इसकी जानकारी पर कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी चले गए। संजय जाट का कहना है कि पुलिस ने शाम को दुकानदार को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। उनकी तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। अब सोमवार को कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन करेंगे।


उधर, थाना प्रभारी का कहना था कि मांस का सैंपल लिया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार का जीडी में तस्करा डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed