फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ajit Singh Murder Case accused Kuntu Singh shifted Kasganj Jail

अजीत सिंह हत्याकांड: कासगंज जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया कुख्यात कुंटू सिंह

Mon, 15 Feb 2021 04:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 04:03 PM IST
सार

  • प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों में गिना जाता है कुख्यात कुंटू सिंह 
  • पूर्व विधायक और पूर्व ब्लाक की हत्या सहित दर्ज हैं 65 आपराधिक मामले

विज्ञापन
Ajit Singh Murder Case accused Kuntu Singh shifted Kasganj Jail
कासगंज जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह आजमगढ़ से कासगंज की जिला जेल में पहुंच गया है। जेल प्रशासन ने माफिया को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। अफसरों के मुताबिक कुंटू पर पूर्व विधायक और पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख की हत्या सहित 65 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या के मामले में वहां की जेल में बंद कुख्यात माफिया कुंटू सिंह ने पिछले महीने जेल से ही साजिश रच कर मऊ के पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक अजीत सिंह की हत्या करा दी थी। शासन प्रशासन को आशंका थी कि आजमगढ़ जेल में कुख्यात माफिया कोई और साजिश रच सकता है। ऐसे में उसके स्थानांतरण की प्रक्रिया हुई। 
विज्ञापन


शासन से निर्देश मिलने के बाद माफिया कुंटू सिंह को कासगंज जिला जेल लाया गया है। पचलाना स्थित जिला जेल में कुंटू को सोमवार सुबह 11.03 मिनट पर दाखिल कराया गया। यहां उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। बैरक के आस पास कुख्यात माफिया की कड़ी निगरानी के लिए पहरेदारी भी चुस्त दुरुस्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डी-11 गैंग का है सरगना
कुंटू सिंह डी-11 गैंग का सरगना है। आजमगढ़ जिले में इस गैंग का नंबर डी-11 है। पुलिस रिकॉर्ड में इस गैंग के सरगना कुंटू के साथ आठ सक्रिय सदस्य हैं। कुंटू के खिलाफ वर्ष 1994 में हिस्ट्री शीट आजमगढ़ जिले में खुली, जिसकी संख्या 138 ए है। उस पर  32 हत्याओं के मामले दर्ज हैं। 33 अन्य आपराधिक मामले हैं।   

अन्य कैदियों से रखी जाएगी कुंटू की दूरी
कुंटू कुख्यात माफिया है ऐसे में उसकी निगरानी की विशेष कार्य योजना बनाई गई है। कहीं कासगंज जेल में भी अपना नेटवर्क तैयार न कर ले ऐसे में जेल प्रशासन सतर्क है। हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए इस कैदी की अन्य कैदियों से प्रशासन दूरी बनाए रखेगा और कैदियों के संपर्क में उसे नहीं आने दिया जाएगा।

जेल अधीक्षक आदित्यनाथ कुमार ने बताया कि  आजमगढ़ से कड़ी सुरक्षा के बीच कुंटू सिंह को जिला जेल में लाया गया है। उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में कड़ी  निगरानी के बीच रखा गया है। हाई सिक्योरिटी बैरक सामान्य बैरकों से अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed