{"_id":"b9938026f11a9c5dab31108087b1a6b9","slug":"airport-poor-lobbyists-parliament-silence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट: लचर पैरवी, संसद में चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट: लचर पैरवी, संसद में चुप्पी
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले और विपक्ष में रहते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा में बनवाने के वादे खूब किए। यहां तक कि दो बार पर्यटन संस्थाओं के मंच पर लिखित में एयरपोर्ट का वादा कर आए, लेकिन जब संसद में बोलने की बारी आई तो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सवाल एक बार भी नहीं पूछा आगरा से दो बार के सांसद और अब केंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने। लचर पैरवी और संसद में चुप्पी तो यही बताती है कि आगरा के साथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर छलावा किया जा रहा है।
साल 2009 में सांसद बने रामशंकर कठेरिया पहले कार्यकाल में एयरपोर्ट न बन पाने के लिए अपने विपक्ष में होने और कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते रहे, लेकिन 2014 में जब दोबारा सांसद बने और केंद्र में मोदी सरकार बनी तो आगरा की उम्मीदें बढ़ीं। केंद्र सरकार में वह मानव संसाधन राज्यमंत्री बने तो लोगों को लगा कि शायद अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना सच हो जाए, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। सांसद ने न तो 15वीं लोकसभा और न ही 16वीं लोकसभा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सवाल पूछा।
उन्होंने संसद में अब तक पांच बार नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संबंधित सवालों को उठाया है, लेकिन इनमें से एक बार भी आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनवाने का सवाल शामिल नहीं है। पांच बार में से एक बार उन्होंने साल 2009 में तत्कालीन उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के सामने आगरा एयरपोर्ट को अपग्रेड करने का सवाल उठाया, जिस पर जवाब मिला कि आगरा एयरपोर्ट को 500 यात्रियों के लिए अपग्रेड किया जा चुका है। इसके बाद 9 मार्च 2011 में तत्कालीन मंत्री व्यालर रवि ने कठेरिया के मुंबई-आगरा-लखनऊ उड़ान के सवाल पर जवाब दिया कि एयर इंडिया या प्राइवेट कंपनी डिमांड के आधार पर उड़ान शुरू करती हैं। एयर इंडिया का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं।
विज्ञापन
सिविल एविएशन पर ये उठाए सवाल
23 जुलाई 2009 को आगरा एयरपोर्ट को अपग्रेड करना
22 अप्रैल 2010 को एयरपोर्ट पर सुरक्षा में लापरवाही
9 मार्च 2011 को मुंबई-आगरा-लखनऊ उड़ान की संभावना
17 अगस्त 2012 एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल
20 मार्च 2013 फर्जी एविएशन इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई
सांसद कठेरिया का रिपोर्ट कार्ड
16 वीं लोकसभा 15 वीं लोकसभा
बहस 24 64
सवाल 10 210
स्पेशल मेंशन 6 35
सप्लीमेंट्री क्वेश्चन 2 3
प्राइवेट बिल 0 1
प्राइवेट मेंबर रिजाल्यूशन 0
सांसद चौ. बाबूलाल का रिपोर्ट कार्ड
16 वीं लोकसभा
बहस 10
सवाल 23
स्पेशल मेंशन 7
सप्लीमेंट्री क्वेश्चन 1
गवर्मेंट बिल 0
प्राइवेट मेंबर रिजाल्यूशन 0
बाबूलाल ने उठाया सीकरी में एयरपोर्ट का सवाल
आगरा। पहली बार सांसद बने चौ. बाबूलाल दो बार संसद में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने 26 नवंबर 2014 को फतेहपुर सीकरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का सवाल उठाया तो वहीं एक दिसंबर 2014 को आगरा हवाई अड्डे को अपग्रेड कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देने का सवाल किया। इस पर कें द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने जवाब दिया कि खेरिया एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय एयरफोर्स का हवाई अड्डा है और ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। नये सिविल टर्मिनल के लिए 55.29 एकड़ जमीन की प्रदेश सरकार से की गई मांग का उल्लेख किया।