फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   air show when man flew in air people surprised jet pack suit inventor richard browning

हवाई जहाज की तरह उड़ेगा इंसान: डेमो देख दंग रह गए लोग, एक और ट्वीट, खरीदे जाएंगे 48 फ्लाइंग सूट

Fri, 03 Mar 2023 06:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 06:36 PM IST
सार

इस जेट पैक फ्लाइंग सूट को पहनकर 51 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा जा सकता है। डेमो के दौरान इस सूट का अविष्कार करने वाले  रिचर्ड ब्राउनिंग सड़क, बिल्डिंग्स और नदी को भी क्रॉस करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
air show when man flew in air people surprised jet pack suit inventor richard browning
उड़ेगा इंसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने और दुश्मन की हर चाल का जवाब देने के लिए भारतीय सेना खुद को लगातार हाईटेक कर रही है। इस बीच खबर ये है कि सेना 48 जेटपैक सूट की खरीद करने जा रही है। जेटपैक सूट का बीते दिनों धौलपुर से आगरा के बीच ट्रायल भी किया गया था। 
विज्ञापन


डिफेंस कोर नाम के ट्विटर एकाउंट से जानकारी दी गई है कि ब्रिटिश कारोबारी और ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के सीईओ रिचर्ड ब्राउनिंग ने आगरा में अपने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सूट का डेमो दिया है। इस डेमो सूट के जरिए वो एक सुपरहीरो की तरह हवा में उड़ने लगे। इस जेट पैक फ्लाइंग सूट को पहनकर वे 51 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़े। डेमो में वे सड़क, बिल्डिंग्स और नदी को भी क्रॉस करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि इसे पहनकर 12 हजार फीट की ऊंचाई तक जाया जा सकता है। रिचर्ड ब्राउनिंग ने एक दिन पहले ही धौलपुर के सेना स्कूल में अपने इस जेट पैक सूट का डेमो दिया।
विज्ञापन


धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एयर और रोबोटिक डॉग शो का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम भारतीय वायु और थल सेना की ओर से आयोजित किया गया था। इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण जेटपैक सूट पहनकर उड़ने वाला इंसान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश सेना की ओर से आए रिचर्ड ब्राउनिंग ने जिस जेट पैक सूट को पहन कर हवा में उड़ान भरी। उसकी कीमत लगभग 3.4 करोड़ रुपये है। रिचर्ड ब्राउनिंग ने ही इस जेट पैक सूट का आविष्कार किया है, जिसकी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed