फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air safari started in Agra and Mathura with green signal of Chief Minister Yogi Adityanath

बटेश्वर में सीएम योगी: हरी झंडी के साथ शुरू हुई एयर सफारी, एक घंटे के लगेंगे 10 से 15 हजार रुपये

Tue, 26 Dec 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 04:00 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर में सीएम योगी के हरी झंडी दिखाने के साथ एयर सफारी शुरू हुई। इसमें सफर करने पर एक घंटे के 10 से 15 हजार रुपये लगेंगे। 

विज्ञापन
Air safari started in Agra and Mathura with green signal of Chief Minister Yogi Adityanath
बटेश्वर में सीएम योगी: हरी झंडी के साथ शुरू हुई एयर सफारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बटेश्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी के साथ आगरा और मथुरा में एयर सफारी शुरू हो गई। बटेश्वर में हॉट एयर बैलून के साथ एयर सफारी के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कर्नल मुकेश यादव ने बताया कि आगरा और मथुरा में एयर सफारी शुरू होगी। हॉट एयर बैलून से एक घंटे की उड़ान का 10 से 15 हजार रुपये भाड़ा होगा। उन्होंने एयर सफारी के लिए मथुरा के मुकाबले आगरा में ज्यादा संभावनाएं जताईं।

विज्ञापन

उड़ान नहीं भर सके राधा-कृष्ण के स्वरूप

तय कार्यक्रम के मुताबिक हेलिकॉप्टर सेवा में पहले यात्री राधा-कृष्ण के स्वरूप को बनाया जाना प्रस्तावित था। बटेश्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटनमंत्री को भी गोवर्धन की उड़ान भरनी थी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने के साथ ही राधा-कृष्ण का कार्यक्रम भी टाल दिया। हालांकि लखनऊ की संस्कृति विभाग की टीम के साथ राधा कृष्ण के स्वरूप भी बटेश्वर में मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रदर्शनी देख अटल की यादों में खो गए मुख्यमंत्री

मंच के पास ही संस्कृति विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जीवन यात्रा से जुड़ी तस्वीरें एवं अखबारों की कतरनें लगाई गई थीं। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उनसे जुड़ी यादों में खो गये। पर्यटनमंत्री जयवीर सिंह, कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पक्षालिका सिंह, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह आदि उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बटेश्वर खांद पर जाम

मुख्यमंत्री की जन सभा के बाद बटेश्वर खांद तिराहे पर जाम लग गया। बाह मार्ग, फरैरा मार्ग, बटेश्वर मार्ग, शिकोहाबाद मार्ग पर जाम में फंसे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में हरकत में आई पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।

सपाई हिरासत में लिए, बाद में छोड़े

मुख्यमंत्री की जन सभा में विरोध प्रदर्शन के अंदेशे को लेकर पुलिस रविवार की रात सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदिल बेग मिर्जा को घर से उठाकर थाने ले आई। सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, जिला सचिव अरविंद यादव, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू अहीर आदि को जैतपुर स्थित सुधीर दुबे के घर पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसकी जानकारी पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा जैतपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद छोड़े नेता बाह थाने पहुंच गए।

खांद पर रोके गये वाहन

बटेश्वर खांद पर वाहनों को रोका गया, इसलिए मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे लोगों को जनसभा स्थल तक 3 किमी तक पैदल चलना पड़ा। सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन पूजन को जाने वाले श्रद्धालु भी पैदल निकलने को मजबूर रहे।

बाहर किए काले कपड़े पहने लोग

मुख्यमंत्री की जनसभा से काले कपड़े पहने लोगों को बाहर कर दिया गया। काले कोट, काली जैकेट वालों को प्रवेश नही करने दिया। पीने के पानी की बोतल भी नहीं ले जाने दी।

बाजार कराया बंद

मंदिर, संकुल केंद्र और जन सभा स्थल से जुड़ने वाले मार्गों पर पुलिस प्रशासन ने आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगा दिए थे। इन मार्गों के बाजार भी बंद करा दिए थे। यही वजह थी कि करीब तीन घंटे लोग घरों में कैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed