फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Quality Index Today: Agra is the fourth polluted city of the country

प्रदूषण से फूली लोगों की सांसें: देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा, तीर्थनगरी वृंदावन दूसरे नंबर

Thu, 11 Nov 2021 08:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Nov 2021 08:03 PM IST
सार

आगरा में दिवाली पर बिगड़ी हवा की सेहत सुधर नहीं रही है। गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 437 पर पहुंच गया। पड़ोसी मथुरा जिले का वृंदावन दूसरा प्रदूषित शहर रहा। 

विज्ञापन
Air Quality Index Today: Agra is the fourth polluted city of the country
आगरा में हाईवे पर छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को आगरा देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़कर 437 हो गया। बुधवार को आगरा का एक्यूआई 383 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि वृंदावन दूसरा, बुलंदशहर तीसरा और आगरा व बागपत चौथे प्रदूषित शहर रहे। देश में प्रदूषित शहरों की टॉप 10 सूची में उत्तर प्रदेश के सात शहर शामिल रहे, जबकि तीन शहर हरियाणा के हैं।

विज्ञापन


ताजनगरी के लोगों की सांसों पर संकट बरकरार है। दिवाली बाद से आगरा की हवा बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। ताजनगरी के 22 लाख लोग सप्ताह भर से भारी प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। गुरुवार को संजय प्लेस में सबसे ज्यादा 448, शाहजहां पार्क में 442, सेक्टर 3 में 439, मनोहरपुर में 425 और शास्त्रीपुरम में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कागजी दावों के उलट ताज पर बढ़ा प्रदूषण
प्रशासन और ताज ट्रिपेजियम जोन अथॉरिटी के अधिकारी पानी का छिड़काव कराने और धूल नियंत्रण के उपायों के दावे कर रहे हैं, लेकिन ताजमहल पर इन दावों के उलट प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को भी ताजमहल के 500 मीटर दायरे में शाहजहां पार्क मॉनीटरिंग स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 442 रहा, जो गंभीर श्रेणी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बेहद सूक्ष्म कण पीएम 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा 500 से ज्यादा रही। यही हाल पीएम 10 कणों का रहा जो 500 से ज्यादा दर्ज किए गए। ताजमहल के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में यूपी मेट्रो द्वारा पीएसी मैदान पर शेड का निर्माण कर रहा है, जिसमें धूल उड़ रही है। पूरे मैदान में निर्माण कार्य के कारण धूल के गुबार हैं, वहीं ताज से एक किमी दूरी के अंदर मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है।

सीपीसीबी आगरा लैब के प्रभारी कमल कुमार ने कहा कि मिक्सिंग हाइट तो कम है ही, लेकिन मौसमी कारणों के साथ स्थानीय कारण भी इस हद तक प्रदूषण के जिम्मेदार हैं। लगातार कचरा जलाने, ट्रैफिक जाम, धूल उड़ने, खोदाई में निकली मिट्टी न उठाने के कारण हालात भयावह हो रहे हैं। इन पर तत्काल रोग लगनी चाहिए। 

ये देश के प्रदूषित शहर
जगह    - एक्यूआई
गाजियाबाद    - 461
वृंदावन    - 458
बुलंद शहर    - 447
आगरा/बागपत    - 437
नोएडा    - 434
बल्लभगढ़    - 431
हापुड़    - 427
हिसार    - 422
फिरोजाबाद    - 415
फरीदाबाद    - 412

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed