{"_id":"5dc1b4858ebc3e5b4c32fd80","slug":"air-quality-index-air-quality-index-better-agra-news-agr4137469187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सुबह से खिली धूप, कम हुई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सुबह से खिली धूप, कम हुई धुंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार सुबह से धूप खिली और स्मॉग का असर भी कम नजर आया। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 139 के आसपास रहा। प्रदूषण कम होने से सांस के मरीजों की समस्या थोड़ी कम रही। स्कूलों में भी बच्चों को आउटडोर गेम खेलने की अनुमति मिली।
आगरा, दिल्ली की तरह मैनपुरी भी दीपावली से गैस चेंबर में तब्दील हो गया था। वातावरण में लगातार स्मॉग का असर था। धुंध छाए रहने के कारण धूप नहीं निकल रही थी। सोमवार को 160 एयर क्वालिटी इंडेक्स था। मंगलवार रात हल्की हवा चलने से मौसम साफ हो गया। सुबह आमदिनों की तरह धूप खिली। वहीं स्मॉग का असर भी काफी कम नजर आया। रुमाल से मुंह ढककर स्कूल जाने वाले बच्चे, मुस्कुराते हुए स्कूल पहुंचे। इसके साथ ही दवा और सांस से पीड़ित मरीजों के लिए भी मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। कल तक स्मॉग के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा था। मंगलवार को सांस और दमा के मरीजों को राहत मिली है।
धुंध के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित थी। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी स्मॉग का असर था। मंगलवार को मौसम साफ होने से वाहनों की रफ्तार बढ़ गए। एक्सप्रेसवे सहित राष्ट्रीय और राज्यमार्गों पर वाहन दौड़ाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम साफ रहा है। हवा स्वस्थ होगी तो लोग भी स्वस्थ होंगे। सांस और दमा के मरीजों के साथ ही बच्चों का सर्दी से बचाव करें।
- डॉ. अभिषेक दुबे, बालरोग विशेषज्ञ।