फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   air india flight from varanasi to agra did not reached

वाराणसी से आगरा नहीं पहुंची एयर इंडिया फ्लाइट, परेशान हुए यात्री

Sat, 16 Sep 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Sep 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
air india flight from varanasi to agra did not reached
air india
ताजनगरी को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली एकमात्र उड़ान शनिवार को नहीं आई। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-406 ने दिल्ली से 15 मिनट देरी से सुबह 10:30 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरी, लेकिन यह वाराणसी 1:20 पर पहुंची। 
विज्ञापन


वाराणसी से उड़ान भरते ही फ्लाइट में तकनीकी खामी आ गई, जिस पर पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और वाराणसी में ही इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आगरा आने की जगह इसमें सवार यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।  
विज्ञापन


वाराणसी से आगरा के लिए 14 यात्री इसमें सवार हुए, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह उड़ान नहीं भर सकी और इस कैंसिल कर दिया गया। वाराणसी के बावतपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही इसमें दिक्कत आने लगी थी। खजुराहो के लिए भी यह फ्लाइट कैंसिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा आने वाले 14 यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान होना पड़ा। एयर इंडिया ने उन्हें दूसरे विमान से दिल्ली भेजा, वहीं इसमें खजुराहो के लिए सवार 109 यात्रियों को दूसरे विमान से खजुराहो भेजा गया।

कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

बाबतपुर में एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश के मुताबिक एआई-406 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। आगरा में एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण विमान खजुराहो से आगरा नहीं आ सका। हालांकि इसके उलट एयर इंडिया की वेबसाइट पर एआई-406 को आगरा तय समय पर आने और खजुराहो भी शाम 5:31 पर पहुंचने की सूचना प्रसारित की गई।

30 सितंबर को फ्लाइट शुरू होने पर संशय

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जून में आगरा-जयपुर और दिल्ली-आगरा के बीच शुरू होने वाली उड़ान पहले जुलाई, फिर अगस्त और अब 30 सितंबर को चलाने का एलान किया गया है, लेकिन आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उड़ान शुरू होने की कोई जानकारी नहीं आई है। 

एयरपोर्ट निदेशक कुसुम दास के मुताबिक अभी तक दोनों ही एयरलाइंस द्वारा उड़ान शुरू करने की पुष्टि नहीं की गई है। जयपुर और दिल्ली की उड़ान के लिए कोई पत्र भी नहीं आया है। बता दें कि हाल में भुवनेश्वर में हुई आइटो (इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर) की बैठक में एयर इंडिया प्रबंधन ने आगरा के लिए उड़ान शुरू करने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed