{"_id":"5a212d3f4f1c1b59678bf6b0","slug":"aimim-got-second-position-in-firozabad-nagar-nigam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी के यूपी में ओवैसी की पार्टी ने मारी ऐसी एंट्री, सपा और बसपा भी हुईं चित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के यूपी में ओवैसी की पार्टी ने मारी ऐसी एंट्री, सपा और बसपा भी हुईं चित
amarujala.com- Presented by: संकल्प दुबे
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अधिकतर मेयर सीटों पर कब्जा कर लिया है। पहली बार चुनाव वाले चार नगर निगमों में भी कमल खिल गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि बीजेपी की इतनी बड़ी जीत के बीच सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सेंधमारी की है।
बता दें कि फिरोजाबाद में नगर निगम के लिए पहली बार हुए चुनाव में भाजपा की नूतन राठौर ने जीत दर्ज की। एग्जिट पोल में ये सीट सपा के खाते में जाती दिखाई दे रही थी लेकिन सपा खुद यहां तीसरे स्थान पर रही। लगातार नौ राउंड में दूसरे स्थान पर रही बहुजन समाज पार्टी को चौथा स्थान नसीब हुआ।
फिरोजाबाद नगर निगम के परिणाम आने के बाद लोग अचंभित तब रह गए जब एआईएमआईएम की प्रत्याशी मशरूर फातिमा 56536 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। एआईएमआईएम के लिए ये स्थिति जीत से कम नहीं है। 2017 के विधानसभा चुनाव से यूपी की सियासत में कदम रखने वाले असदुद्दीन ओवैसी के लिए निकाय चुनाव में दूसरा स्थान योगी के यूपी में सेंधमारी जैसा है।

ये हैं मशरूर फातिमा
मशरूर फातिमा
- फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव में दिए हलफनामें के अनुसार मशरूर फातिमा पत्नी नौशाद अली की शैक्षणिक योग्यता निरक्षर है। उनके पास कुल संपत्ति 4.33 करोड़ है। इसमें पति नौशाद अली पर 48 हजार कैश,सवा सात लाख विभिन्न बैंकों में धनराशि जमा है। 75 हजार कीमत की बीमा पॉलिसी व अन्य,58 हजार कीमत के जेवरात हैं।
बेटा जीशान अली के पास तीन लाख 75 हजार 456 रुपया,अलीजान के पास एक लाख 18 हजार 690,शुएब के पास 73 हजार,पुत्रवधू के पास 12 लाख आठ हजार की चल संपत्ति है। नौशाद अली के पास 50 लाख कीमत का मुसाफिर खाना,12 लाख कीमत की दुकान इमामबाड़ा में,मोहल्ला हुसैनी में 15 लाख कीमत का फ्लैट,16 लाख कीमत का हुसैनी मोहल्ला में फ्लैट, शिवाजी मार्ग पर 18 लाख कीमत का फ्लैट, दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर में 5.44 लाख कीमत का प्लाट व 20 हजार कीमत का हुसैनी मोहल्ला में प्लाट है।
बेटा जीशान अली के पास आगरा गेट पर दस लाख कीमत का प्लाट व अलीजान की शिवाजी रोड पर प्लाट में दो लाख की हिस्सेदारी है। कटरा पठानान में चार मंजिला फ्लैट 60 लाख कीमत का,एक प्लैट मीरा रोड मुंबई में 30 लाख का, एक फ्लैट चौहान नगर दिल्ली में छह लाख,छतरी वाला कुआ में चौकीगेट में 30लाख का फ्लैट है। इस प्रकार तीन करोड़ 61 लाख की अचल संपत्ति है।