{"_id":"6a2096a9691b413a2c0cd28d","slug":"aim-to-make-msme-sector-number-1-in-the-country-bhupendra-chaudhary-agra-news-c-25-1-agr1035-1075773-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एमएसएमई सेक्टर को देश में नंबर-1 बनाना का लक्ष्य- भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एमएसएमई सेक्टर को देश में नंबर-1 बनाना का लक्ष्य- भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश के नव नियुक्त कैबिनेट व एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से बुधवार को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) के चेयरमैन राकेश गर्ग ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीटीजेड में औद्योगिक विकास और एमएसएमई सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
यूपीएसआईसी के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग ने एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से आगरा के लिए एमएसएमई में विशेष प्रावधान किए जाने की मांग की। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार एमएसएमई इकाइयों को सशक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई नीतियों के जरिए प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यूपी का एमएसएमई सेक्टर देश में पहले पायदान पर पहुंच सके। लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि दोनों मंत्रियों की यह सकारात्मक मुलाकात आगरा जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई गति प्रदान करेगी।