{"_id":"69969640b19c8d0ad80f313d","slug":"ai-coach-enters-the-pitch-will-technology-replace-traditional-cricket-coaching-debate-sparks-in-agra-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मैदान में उतरेगा 'AI कोच': क्या खत्म हो जाएगी पारंपरिक क्रिकेट कोचिंग? बहस की बनी ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मैदान में उतरेगा 'AI कोच': क्या खत्म हो जाएगी पारंपरिक क्रिकेट कोचिंग? बहस की बनी ये वजह
Thu, 19 Feb 2026 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:19 AM IST
सार
दिल्ली में आयोजित एआई समिट में प्रदर्शित डिजिटल क्रिकेट कोच तकनीक खिलाड़ियों की तकनीकी गलतियों का तुरंत विश्लेषण कर सुधार के सुझाव देती है, जिससे कोचिंग का तरीका बदल सकता है। इसे लेकर आगरा में नई बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
एआई इम्पैक्ट समिट-2026 (सांकेतिक)
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में चल रही एआई समिट में इन दिनों क्रिकेट जगत से जुड़ी एक खास तकनीक चर्चा में है। एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम प्रदर्शित किया जा रहा है, जो खिलाड़ियों के स्टांस, हेड मूवमेंट, बैट स्विंग, फुटवर्क और टाइमिंग का बारीकी से विश्लेषण कर सटीक सुझाव देने का दावा करता है। दावा यह भी है कि भविष्य में यह तकनीक पारंपरिक क्रिकेट कोच की भूमिका को काफी हद तक बदल सकती है। इस नई तकनीक की चर्चा आगरा में भी तेज हो गई है।
कैसे काम करेगा एआई कोच?
समिट में प्रदर्शित सिस्टम हाई-स्पीड कैमरों और सेंसर की मदद से खिलाड़ी की हर हरकत रिकॉर्ड करता है।
बल्लेबाज का स्टांस कितना संतुलित है
शॉट खेलते समय हेड पोजिशन स्थिर है या नहीं
गेंदबाज की रिलीज प्वाइंट और आर्म एंगल
फील्डर की रिएक्शन टाइमिंग
इन सभी का डेटा तुरंत स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाता है। कोच और खिलाड़ी उसी समय सुधार कर सकते हैं।
दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट का उद्धाटन आज, प्रधानमंत्री व फ्रांस के राष्ट्रपति करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री आज, 19 फरवरी को बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9:40 बजे दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे। इसमें 500 से अधिक वैश्विक एआई अग्रणी व्यक्ति, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख तथा लगभग 60 मंत्री और उपमंत्री शामिल होंगे। इससे पहले, 18 फरवरी को शाम लगभग 7 बजे, प्रधानमंत्री भारत मंडपम में समिट में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे। समिट की थीम है : सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, अर्थात् सभी का कल्याण, सभी की प्रसन्नता। समिट के तीन प्रमुख स्तंभ हैं : मनुष्य, पृथ्वी और प्रगति। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व भर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी संबोधित करेंगे।