फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahoi Ashtami Vrat Today In Agra

Ahoi Ashtami 2020: चार योग बनने के कारण अहोई अष्टमी का व्रत है फलदायी

Sun, 08 Nov 2020 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Nov 2020 10:19 AM IST
सार

निर्जला उपवास करके महिलाएं तारों को अर्घ्य देकर या चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करके व्रत खोलती हैं। निसंतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति
के लिए इस व्रत को रखती हैं। इससे शुभ फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Ahoi Ashtami Vrat Today In Agra
अहोई अष्टमी

विस्तार

अहोई अष्टमी रविवार को मनाई जा रही है। सुबह 7.29 बजे के उपरांत पूरे दिन अष्टमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत इस बार चार योगों में होने के कारण बहुत फलदायी है। इस दिन अहोई यानी अनहोनी को समाप्तकरने वाली वाली माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर साही माता एवं पार्वती से संतान के लिए आशीष मांगती हैं। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार अष्टमी पर रवि पुष्प योग है, जोकि बच्चों के लिए नाम और यश की प्राप्ति देने वाला है। सर्वार्थ सिद्धि योग बच्चों को परीक्षा में सफलता दिलाएगा। शश योग होने के कारण समूह में नेतृत्व की क्षमता विकसित करने वाला होगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन का समय
पूजा का समय: 5.55 बजे से 7.57 बजे सायंकाल 

व्रत का परायण
निर्जला उपवास करके महिलाएं तारों को अर्घ्य देकर या चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करके व्रत खोलती हैं। निसंतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। इससे शुभ फल प्राप्त होता है। सिद्धि विनायक मंदिर के महंत पंडित ज्ञानेश शास्त्री ने बताया कि संतान की प्राप्ति, संतान की दीर्घायु और संतान को किसी भी अनिष्ट से बचाने के लिए महिलाएं अहोई माता यानी मां पार्वती का व्रत रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed