फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahmedabad-Agra flight resumes after seven months

Agra: सात माह बाद शुरू हुई अहमदाबाद-आगरा के बीच फ्लाइट, अब ताजनगरी से पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान

Thu, 02 Jun 2022 08:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 08:47 PM IST
सार

सात महीने के बाद फिर से आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को इंडिगो का विमान अहमदाबाद से 60 यात्रियों को लेकर आगरा आया। अब आगरा से पांच शहरों के लिए सीधे फ्लाइट हो गई है।

विज्ञापन
Ahmedabad-Agra flight resumes after seven months
खेरिया एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार को इंडिगो एयरलाइंस का विमान सात महीने बाद अहमदाबाद से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचा। अहमदाबाद से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरकर विमान दोपहर 12.05 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा। यहां 60 यात्री आए, जबकि आगरा से 73 यात्रियों ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। 

विज्ञापन


आगरा से अहमदाबाद के लिए विमान 12.25 बजे रवाना हुआ जो अहमदाबाद ठीक दो घंटे की यात्रा के बाद दोपहर 2.25 बजे पहुंचा। बीते साल नवंबर में आगरा से अहमदाबाद के बीच उड़ान बंद हो गई थी। अहमदाबाद के रनवे पर मेंटीनेंस के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने उड़ान स्थगित कर दी थी। दिवाली से पहले यह उड़ान फुल चल रही थी। हालांकि पहले दिन अच्छी संख्या में यात्री इससे आए और गए।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि आगरा से अब पांच शहरों के लिए उड़ान हो गई है। प्रयास है कि जल्द ही गोवा और अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू हो जाए। विमान कंपनियां इन उड़ानों का फीडबैक ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन उड़ानों से 504 यात्रियों ने किया सफर

खेरिया हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को 504 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इनमें से 223 यात्री आगरा आए जबकि 281 ने आगरा से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी। दोपहर में तीन शहरों अहमदाबाद, भोपाल और मुंबई से 504 यात्रियों के आवागमन के कारण अर्जुन नगर स्थित गेट पर बसों के लिए यात्री परेशान रहे। आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट बस सर्विस ने पुरानी मार्कोपोलो बस केसाथ इलेक्ट्रिक बस लगा रखी है। दोपहर में तीनों उड़ानों के कारण गेट पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

फ्लाइट        -आगमन      -  प्रस्थान
भोपाल-आगरा    -38  -  37
अहमदाबाद-आगरा  -60  -  73
मुंबई-आगरा  -  125  -  171

पांच शहरों के लिए आगरा से उड़ान

बृहस्पतिवार को आगरा से अहमदाबाद की उड़ान शुरू हो जाने के बाद अब खेरिया हवाई अड्डे से पांच शहरों के लिए विमान सेवा हो गई है। इनमें बेंगलुरू, मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद और लखनऊ की उड़ानें संचालित हैं। बेंगलुरू के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा मुंबई केलिए मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार, अहमदाबाद के लिए मंगलवार बृहस्पतिवार, शनिवार, भोपाल केलिए मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार, लखनऊ के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed