{"_id":"61751319dfacfa3d4434bce6","slug":"ahmedabad-agra-flight-may-be-closed-from-november-1st","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एक नवंबर से बंद हो सकती है अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एक नवंबर से बंद हो सकती है अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट, जानिए क्या है वजह
Sun, 24 Oct 2021 01:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:32 PM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस की यह उड़ान आगरा से अहमदाबाद के रास्ते नागपुर तक जा रही थी। कोरोना काल में बंद रही। दो अक्तूबर से फिर इस उड़ान को शुरू किया गया था।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विस्तार
एक महीने पहले शुरू हुई अहमदाबाद-आगरा के बीच की उड़ान एक नवंबर से बंद हो सकती है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रनवे स्ट्रिप की री-सरफेसिंग के काम के कारण ऐसा हो सकता है। रनवे पर काम के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर केवल कुछ घंटे ही उड़ानें उतारी जा सकेंगी।
विज्ञापन
ऐसे में आगरा की उड़ान बंद होने के आसार हैं। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी के मुताबिक यदि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर काम फरवरी तक स्थगित हुआ तो उड़ान बरकरार रहेगी। अगले सप्ताह तक इस बारे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
नागपुर जा रही थी अहमदाबाद उड़ान
इंडिगो एयरलाइंस की यह उड़ान आगरा से अहमदाबाद के रास्ते नागपुर तक जा रही थी। इंडिगो एयरलाइंस ने मार्च में यह उड़ान शुरू की थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद इसे बंद कर दिया था। दो अक्तूबर से फिर शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह उड़ान है, जिसे अच्छी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। बेंगलुरू की उड़ान फुल चल रही है, जबकि अहमदाबाद की फ्लाइट से भी 125 पर्यटक तक हर दिन सफर कर रहे हैं। बेंगलुरू की उड़ान में 325 से 350 यात्री सफर कर रहे हैं।