फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahilyabai Holkar's ideals resonated in Raibha's Baghel garden, where RLD MP Rajkumar Sangwan was welcomed wearing a 101-foot-long turban.

Agra News: रायभा की बघेल बगीची में गूंजे अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श, रालोद सांसद राजकुमार सांगवान काे 101 फीट लंबा साफा पहनाकर किया गया स्वागत

Mon, 29 Jun 2026 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's ideals resonated in Raibha's Baghel garden, where RLD MP Rajkumar Sangwan was welcomed wearing a 101-foot-long turban.
अछनेरा। रायभा स्थित बघेल बगीची में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि बागपत से राष्ट्रीय लोकदल के सांसद राजकुमार सांगवान को रालोद नेताओं और ग्रामीणों ने 101 फीट लंबा साफा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके उच्च आदर्शों, सुशासन और जनकल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश सिकरवार ने तहसील क्षेत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की एक भव्य मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्श नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं, इसलिए उनकी स्मृति को संजोए रखने के लिए क्षेत्र में मूर्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों का आयोजन समिति ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, नरेंद्र धनगर, कप्तान सिंह चाहर, अनीता चाहर, मालती चाहर, डॉ. सूरजपाल सिंह, भगवान सिंह बघेल, निहाल सिंह बघेल, नेत्रपाल सिंह, गोविंद बघेल, बॉबी मास्टर, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed