फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agriculture

धान खरीद: बिचौलिए के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

Mon, 14 Oct 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
agriculture
कासगंज। धान की खरीद के लिए कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने खरीद के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह ने कहा कि जिले में धान की खरीद के लिए 15 केंद्र निर्धारित किए हैं। किसी भी केंद्र पर बिचौलिए के माध्यम से खरीद न की जाए। ऐसे लोगों को चिंहित कर प्राथमिकी दर्ज कराएं। धन का लक्ष्य पूरा करने में लापरवाही न बरतें। हर हाल में लक्ष्य पूरा होना चाहिए। किसानों को 72 घंटे में फसल का भुगतान कर दिया जाए। भुगतान में एक सप्ताह से अधिक विलंब न हो। खाद्य विभाग के केंद्रों पर पंजीकरण की अलग से व्यवस्था की गई है।किसान फसल बेचने के लिए आते समय अपने साथ खतोनी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छाया प्रति साथ में लाएं। केंद्र प्रभारी किसानों के साथ विनम्रता का व्यवहार रख्रें। उनकी सुख सुविधा का ध्यान रखा जाए।सभी मिलर्स तीन दिन में बैेंक गारंटी कराकर मिलर को उपलब्ध करादें। केंद्र पर पॉलिथीन का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर गंजडुंडवारा के मंडी सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिला खरीद अधिकारी अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ल, एडीसीओ सहावर विमल कुुमार, पीसीएफ जिला प्रबंधक प्रिया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed