फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agriculture Department issued toll free number to compensate for crop loss due to rain

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, भरपाई के लिए कृषि विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर

Sat, 18 Jan 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department issued toll free number to compensate for crop loss due to rain
आलू की फसल में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बारिश और ओलावृष्टि से आलू और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग ने पीड़ित किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसके अलावा प्रधानों और विभागीय कर्मचारियों को बीमा दावे के फार्म उपलब्ध करवाए हैं। पीड़ित किसान फार्म भेजकर 72 घंटे के भीतर उप निदेशक, कृषि कार्यालय पचकुइयां पर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

 
जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि बारिश व ओलों से आलू के पत्ते फटने और सरसों के फूल झड़ने या फसल पलटने की स्थितियां पैदा होती हैं। किसान अपने आलू के खेतों में भरे पानी को निकाल दें, पानी भरा रहने से ज्यादा नुकसान की संभावना बनी रहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन किसानों का केवाईसी है, वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 18002005142 पर स़ंपर्क कर सकते हैं। कृषि अधिकारी का कहना है कि यदि अगले दो दिन भी मौसम में बदलाव नहीं होता है और लगातार बारिश होती है तो आलू और सरसों की फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। विभाग लगातार नुकसान पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों को भी हुआ नुकसान: चाहर

भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि जिले के सभी विकास खंडों में आलू, सरसों ही नहीं सब्जियों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। आलू के जोरा पानी से लबालब भर गए हैं। इससे आलू खराब हो सकता है। सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन नुकसान का आंकलन करवाए। 

'बारिश के आधार पर हो क्षति का आंकलन'

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि बारिश से सरसों की फसल को 60 फीसदी तक नुकसान की आशंका है, वहीं आलू में गलन पैदा होगी और रोग लग जाएंगे। इससे आलू का उत्पादन भी प्रभावित होगा। हरी सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। आने वाले समय में हरी सब्जियां और महंगी हो जाएंगी। प्रशासन को बारिश के आधार पर नुकसान का आंकलन करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed