फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agricultural Laws Will Returned Said Pm Modi Reaction From Farmers Leaders

किसान कानून वापस लेने का फैसला: जानिए क्या बोले ताजनगरी के किसान और नेता, ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा गुड़

Fri, 19 Nov 2021 12:26 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Nov 2021 12:26 PM IST
सार

आगरा के किरावली में बाईपास चौराहे पर रालोद नेताओं ने गुड़ बांटा, वहीं सरकार पर तंज कसा कि प्रदेश में सरकार जाने के खौफ से काला कानून वापस लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Agricultural Laws Will Returned Said Pm Modi Reaction From Farmers Leaders
आगरा: रालोद ने बांटा गुड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने तीनों किसान कानूनों को वापस लेने के फैसले की जानकारी दी। इसके बाद आगरा में किसानों ने गुड़ बांटकर खुशी व्यक्त की। वहीं किसान नेताओं ने तंज भी कसा। 
विज्ञापन


किसान नेता सोमवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कुर्सी के जाने के डर की वजह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को खैरात बाटने लगे हैं। सात सौ से ज्यादा किसान आंदोलन में शहीद हो गए हैं। उसका जिम्मेदार कौन है। तमाम माताओं बहनों के सिंदूर उजाड़ दिया। कई परिवार उजड़ गए। इसके बारे में कुछ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर का कहना है कि ये कानून तो वापस ही होना था। क्योंकि ये तो किसानों पर थोपे गए कानून थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बैकफुट पर है। सपा और बसपा ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि सरकार को अब न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्ज दिया जाना चाहिए। विपक्ष का कहना है कि इस सरकार ने ऐसे कई जनविरोधी फैसले लिए हैं, अब चूंकि चुनाव नजदीक हैं इसलिए दीपावली पर पेट्रोल और डीजल पर रेट कम किए, अब प्रकाश पर्व पर नए कृषि कानून वापस लिए हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी कृषि काननू वापस होने पर हर्ष व्यक्त किया है। नेता कपिल वाजपेई ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु के ताल पर एकत्र होंगे और पार्टी का कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज रज उत्सव: अन्नू कपूर ने पुराने दिनों की याद की ताजा, कलाकारों संग दर्शकों ने भी खेली अंताक्षरी, तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed