फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agreement between Ujala Cygnus Healthcare and Rainbow Hospital in Agra

आगरा: उजाला सिग्नस हेल्थकेयर और रेनबो हॉस्पिटल में करार, कम खर्च में मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज

Sat, 11 Sep 2021 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 11:50 AM IST
सार

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विस और सिकंदरा स्थित रेनबो हॉस्पिटल के बीच करार हुआ है। अब आगरा व आसपास के जिलों के मरीजों को भी कम खर्च में बेहतर इलाज मिलेगा।

विज्ञापन
Agreement between Ujala Cygnus Healthcare and Rainbow Hospital in Agra
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर और रेनबो हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विस उत्तर भारत के चार राज्यों के 14 छोटे शहरों में विश्वसनीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। आगरा और उसके आसपास के जिलों को भी यह लाभ मिल सके, इसी मकसद से ग्रुप ने रेनबो हॉस्पिटल से करार किया है। इससे शहर के अलाव देहात व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी और गंभीर रोगों के इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था है। यहां हृदय समेत कई गंभीर रोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण लगे हैं। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने के बजाए एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियां का उच्चस्तरीय इलाज मिलेगा। 
विज्ञापन


उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विस के चेयरमैन प्रोबल घोषाल ने कहा कि उजाला सिग्नस का उत्तर भारत के छोटे शहरों में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रहा है। रेनबो हॉस्पिटल के साथ समझौता इस दिशा में एक और कदम है। इस समझौते से हमारा उद्देश्य एक छत के नीचे सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से युक्त केंद्र बनाना है। इससे आगरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है मकसद 
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विस के संस्थापक निदेशक डॉ. शुचिन बजाज ने कहा कि उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स का मकसद है कि छोटे शहर और ग्रामीणों को कम खर्चे में उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। इस पहल में रेनबो हॉस्पिटल भी सहयोग करेगा। इससे आगरा के अलावा आसपास के जिलों के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेंगी। उन्हें इलाज के लिए अब बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। 

रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विस और रेनबो हॉस्पिटल के समझौते से गरीब मरीजों का भला होगा। कम खर्चे पर उनको सेवाएं दी जाएंगी। हृदय, कैंसर, आंख समेत अन्य रोगों का अत्याधुनिक उपकरण-मशीनों से इलाज मिलेगा, जो आसपास के किसी अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं।

'अब इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना होगा'
रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि आगरा में लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में विकसित तकनीक की जरूरत थी, जो उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विस और रेनबो हॉस्पिटल के करार से पूरा हुआ है। दोनों के साझा प्रयास से आगरा में मरीजों को आधुनिक मशीन और उपकरणों से इलाज मिलेगा। अब दिल्ली जैसे शहरों में नहीं जाना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के प्रति भी दोनों ग्रुप अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

रेनबो हॉस्पिटल के डॉ. केशव मल्होत्रा और डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने कहा कि अकेला व्यक्ति शायद ही किसी बडे़ लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है। आमतौर पर यह लोगों के समूह द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध होता है, तब समूह तेजी से आगे बढ़ता है। कुछ नया करना चाहता है और ज्यादा सफल भी होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed