फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's stature in UPCA committees may rise.

Agra News: यूपीसीए की समितियों में बढ़ सकता है आगरा का कद

Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Agra's stature in UPCA committees may rise.
प्रेम मनोहर गुप्ता
आगरा। जिले में क्रिकेट की बढ़ती धमक अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के प्रशासनिक ढांचे में भी नजर आएगी। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि आगरा का क्रिकेट बेहतरीन दिशा में है। यहां लड़के-लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। आगामी गठित होने वाली यूपीसीए की विभिन्न समितियों में आगरा को प्रमुखता और बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


आगरा की ओर से पुरुष क्रिकेट में ध्रुव जुरेल, महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा रही हैं। जूनियर और घरेलू क्रिकेट में भी नई प्रतिभाएं लगातार सामने आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुई यूपीसीए की एजीएम में सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता को समितियों के गठन के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे में उनके इस बयान से स्थानीय क्रिकेट प्रशासकों को प्रदेश स्तर पर अहम पद मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed