{"_id":"6ae65d63d3c7716e62028e91","slug":"agras-star-one-step-away-from-a-century-agra-news-c-25-agr1067-1201265-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शतक से एक कदम दूर आगरा का सितारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शतक से एक कदम दूर आगरा का सितारा
Sun, 01 Nov 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
आगरा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत कर रहे आगरा के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड में फिर अपनी प्रतिभा दिखाई है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन उन्होंने नाबाद 99 रन बनाए हैं। उनकी इस पारी पर जिले के क्रिकेट प्रेमी गर्व कर रहे हैं। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इंडिया ए की शुरुआत खराब रही, यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन और साई सुदर्शन ने 41 रन बनाए। कप्तान ध्रुव जुरेल ने एक छोर संभाले रखा और टीम को संकट से निकाला। दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने 88 ओवर में सात विकेट पर 291 रन बनाए थे। जुरेल 155 गेंदों पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे। आगरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि जिले के क्रिकेट प्रेमी गौरवान्वित हैं। ध्रुव जुरेल लगातार परिपक्वता दिखा रहे हैं। दबाव की परिस्थितियों में जिस तरह उन्होंने धैर्य और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की, वह सराहनीय है। संवाद
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला। पडिक्कल ने 140 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। साई सुदर्शन ने 41 रन का योगदान दिया।
इन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने संयम और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को संकट से निकाला। दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने 88 ओवर में सात विकेट पर 291 रन बना लिए थे। जुरेल 155 गेंदों पर 99 रन बनाकर नाबाद थे। न्यूजीलैंड ए के तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
आगरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा, ध्रुव जुरेल लगातार अपने खेल में परिपक्वता दिखा रहे हैं। दबाव की परिस्थितियों में जिस तरह उन्होंने धैर्य और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की है। हमें उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान और मजबूत करेंगे।