Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agras Manal proves his mettle in defeating Pakistan

Agra News: पाकिस्तान को हराने में आगरा के मनाल ने दिखाया दम

Sun, 15 Nov 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Agras Manal proves his mettle in defeating Pakistan
भारत की जीत का जश्न मनाते लोग। 
आगरा। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का फाइनल और सामने 338 रन का विशाल लक्ष्य। भारतीय टीम मुश्किल में थी और पाकिस्तान जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था। ऐसे समय में आगरा के मनाल चौहान ने बल्ले से ऐसा दम दिखाया कि पाकिस्तान चित हो गया।
विज्ञापन

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मनाल ने महज 32 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी भारत की ऐतिहासिक जीत की अहम कड़ी बनी। भारत ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से मुकाबला जीतकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत पर आगरा में भी जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


ओमान के अल अमीरात मैदान पर शनिवार को पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 337 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के 80 और आर्यवीर सहवाग के 58 रनों की मदद से चुनौती का सामना किया। मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद मनाल ने टीम को मजबूती दी। भारतीय टीम ने 50 ओवर की आखिरी गेंद पर 339 रन बनाते हुए एक विकेट से यादगार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाल मूल रूप से आगरा के हैं और शुरुआती दौर में कोच अर्पित गौतम ने क्रिकेट खेलना सिखाया। अब यह मध्य प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। पिता सुदीप चौहान और मां प्रीति शास्त्रीपुरम में रहते हैं। भारत की जीत और मनाल की शानदार पारी पर आगरा के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई। शहर में मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। मनाल के माता-पिता के लिए यह गर्व का क्षण रहा।

कोच अर्पित गौतम ने कहा कि मनाल की यह उपलब्धि आगरा के क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप जैसे बड़े फाइनल में 47 रन की पारी उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को दर्शाती है। क्रिकेट प्रशासक बलदेव भटनागर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी विकेट तक संघर्ष कर पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। पूर्व खिलाड़ी नवीन गोस्वामी ने कहा कि बड़े लक्ष्य को युवा खिलाड़ियों ने जिस परिपक्वता से हासिल किया, वह भारतीय क्रिकेट के शानदार भविष्य का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed