फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Hrithik's bat roared; he smashed a century off 48 balls to propel his team into the final.

Agra News: आगरा के ऋतिक का बल्ला गरजा, 48 गेंदों में शतक ठोक टीम को फाइनल में पहुंचाया

Mon, 27 Jul 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Agra's Hrithik's bat roared; he smashed a century off 48 balls to propel his team into the final.
ऋतिक शर्मा
आगरा। ताजनगरी के युवा बल्लेबाज ऋतिक शर्मा ने पुडुचेरी प्रीमियर लीग-2026 के क्वालिफायर-2 में ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने पूरे आगरा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। बड़े मुकाबले के दबाव में ऋतिक का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में नाबाद 113 रन ठोककर महे स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से यादगार जीत दिलाते हुए फाइनल का टिकट दिला दिया।
विज्ञापन

सिएचेम स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले में जेनिड यानम रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में महे स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दो विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन इसके बाद ऋतिक शर्मा ने राघवन आर के साथ मोर्चा संभाल लिया। दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला। ऋतिक ने अपनी नाबाद 113 रन की पारी में 9 चौके और 10 छक्के लगाए तथा 235.42 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। राघवन भी 99 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

ऋतिक की यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि मैच जिताने वाली पारी साबित हुई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने विपक्षी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और महे स्ट्राइकर्स ने एकतरफा अंदाज में फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed