{"_id":"69388fe9abb1ce203b052cec","slug":"agras-akshat-also-shone-in-the-inaugural-match-of-brij-premier-league-agra-news-c-365-1-sagr1044-105641-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बृज प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में भी आगरा के अक्षत ने बिखेर जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बृज प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में भी आगरा के अक्षत ने बिखेर जलवा
विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करते अक्षत
आगरा। मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अगले दिन मंगलवार को बृज प्रीमियर लीग में अक्षत पांडे ने अपनी शानदार फार्म जारी रखी। वृंदावन में खेले गए लीग के उद्घाटन मैच में उन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए संग फिनिक्स ने गोकुल टाइटंस को हरा दिया। प्रीमियर लीग की शुरुआत पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रजत भाटिया ने की। उद्घाटन मैच एसएनजे फीनिक्स और गोकुल टाइटंस के बीच खेला गया।
गोकुल टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएनजे फीनिक्स ने 176 रन बनाए, जिसमें अक्षत पांडेय ने शानदार 46 रन, पवन शर्मा ने 34 और प्रद्युम्न चौहान ने 24 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोकुल टाइटंस की टीम निर्धारित ओवरों में 166 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। गेंदबाजी में अक्षत पांडेय और प्रियांशु चौधरी ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके।
-- -- -- -- -
मुश्ताक अली ट्रॉफी में अक्षत पांडे का शानदार प्रदर्शन
आगरा। मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में रेलवे की टीम का अभियान लखनऊ में छत्तीसगढ़ के हाथों पांच विकेट की हार के साथ समाप्त हो गया। इसमें आगरा के ऑलराउंडर अक्षत पांडे पूरे सीजन में रेलवे के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे। बल्ले और गेंद दोनों से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अक्षत पांडे ने पावरप्ले और अंतिम ओवरों में किफायती गेंदबाजी की। वहीं, मध्य क्रम में तेजी से रन बनाने का काम भी किया। टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अक्षत ने गेंदबाजी में चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट झटका। बल्लेबाजी में भी अक्षत ने 14 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसमें तीन चौके शामिल थे। टीम में आगरा के एक और खिलाड़ी तेज गेंदबाज राहुल शर्मा ने लाइन-लेंथ और पेस से प्रभावित किया। पूर्व आईपीएल क्रिकेटर केके उपाध्याय ने कहा कि अक्षत पांडे का लगातार मैचों में उनका टिके रहना, दबाव में विकेट निकालना और तेज़ी से रन बनाने की क्षमता काबिले तारीफ़ है।